आधार कार्ड दिखाना अब हर सरकारी सुविधा हासिल करने के लिए जरूरी हो गया है। क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड बनवाने के लिए एड्रेस प्रूफ भी जरूरी नहीं?
विज्ञापन
अब बिना एड्रेस प्रूफ भी बन सकेगा आधार कार्ड, देखिए कैसे?
2 of 7
डिस्ट्रिक को-आर्डिनेटर चरणजीत सिंह ने बताया कि बिना एड्रेस प्रूफ आधार कार्ड बनवाने के लिए आपका कोई भी परिचित जिम्मेदारी लेकर फिंगर प्रिंट से वेरीफिकेशन कर सकता है। इसके लिए उसका अपना आधार कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन
अब बिना एड्रेस प्रूफ भी बन सकेगा आधार कार्ड, देखिए कैसे?
3 of 7
चरणजीत सिंह के मुताबिक जिम्मेदारी लेने के लिए ऐसे व्यक्ति को पहले खुद को बतौर इंट्रोड्यूसर आधार कार्ड बनाने वाली यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
अब बिना एड्रेस प्रूफ भी बन सकेगा आधार कार्ड, देखिए कैसे?
4 of 7
फिर वो व्यक्ति जितने चाहे अन्य लोगों के आधार कार्ड बनाने में वेरीफिकेशन कर सकता है। यहां ये ध्यान योग्य बात है कि अगर किसी गलत व्यक्ति का आधार कार्ड बनवाया गया तो फिर वेरीफिकेशन करने वाले के आधार कार्ड को कैंसिल करने के साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
अब बिना एड्रेस प्रूफ भी बन सकेगा आधार कार्ड, देखिए कैसे?
5 of 7
ये होगी प्रक्रियाः इसके लिए आपको किसी भी लोकल आधार कार्ड सेंटर से इसका फॉर्म लेना होगा। फॉर्म में अपनी डिटेल्स और संबंधित गारंटर का आधार नंबर के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर रजिस्ट्रार ऑफिस में सबमिट करना होगा। फिर वेरीफिकेशन के लिए यूआईडी के ऑफिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अब बिना एड्रेस प्रूफ भी बन सकेगा आधार कार्ड, देखिए कैसे?
6 of 7
वहां उसके आधार कार्ड के साथ लगाए प्रूफ चैक किए जाएंगे, फिर जिसका आप आधार कार्ड बनाना चाहते हैं, उसके फिंगर प्रिंट व आई रेटीना के साथ आधार बनाते वक्त इंट्रोड्यूसर की भी फिंगर स्कैन की जाएगी उसके बात आगे की कार्रवाई की जाएगी।