भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को बड़ा झटका। अब इन दो डोक्यूमेंट्स के बिना भर्ती नहीं होगी, इसलिए जल्दी से इन्हें बनवा लिजिए।
विज्ञापन
2 of 7
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
दरअसल, सेना में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों की ओर से किए जा रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सेना ने नया प्लान तैयार किया है। इसमें जहां पहली बार पुलिस वेरिफिकेशन और आधार कार्ड जरूरी किए जा रहे हैं, वहीं 40 ऐसे उम्मीदवारों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जो फर्जी दस्तावेज पर भर्ती हुए। ऐसे गिरोह भी रडार पर हैं, जो ऐसे उम्मीदवारों के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सेना ने जो प्लान तैयार किया है, उसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में जहां ऐसे गिरोह के सदस्यों भी सामने आए हैं, जहां फर्जी दस्तावेज के आधार पर उम्मीदवारों ने सेना में भर्ती की कोशिश की और इसमें शामिल भी हुए। लेकिन ज्वाइनिंग से पहले ही सेना ने इस फर्जीवाड़े को क्रैक कर लिया और करीब पच्चीस युवाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
4 of 7
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
इसी जांच में कई आरोपी पुलिस की पकड़ में भी आए हैं। इसके अलावा अभी भी सेना के रडार पर करीब 40 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिन पर सेना को शक है कि इनके दस्तावेज भी फर्जी हो सकते हैं। इन सभी का अब रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कुछ ऐेसे मामले भी सामने आए हैं, जहां अन्य जिलों के युवकों द्वारा इन सात जिलों का जाली आवास प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती रैली में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
अब यह है सेना की प्लानिंग: उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाएगा। उम्मीदवारों से स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जाएगा। उम्मीदवारों के डोमिसाइल, प्रमाण पत्र, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज को भी पूरी बारीकी से खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
भर्ती के अंतिम पड़ाव पर उम्मीदवारों की पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाई जाएगी। अंतिम पड़ाव पर उम्मीदवार को ऑरिजल आधार कार्ड जमा करवाना होगा। हर जिला के एसपी से इसी को लेकर संपर्क किया जाएगा ताकि वेरिफिकेशन में कोई कोताही न हो।
फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती होने के मामले सामने आने के बाद अब नई प्लानिंग के साथ भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस बार दो माह पहले ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन व आधार कार्ड भी जरूरी किया गया है।
- कर्नल विक्रम सिंह सांखला, निदेशक, सेना भर्ती केंद्र अंबाला कैंट