हम आपको बताने जा रहे हैं, आधार कार्ड से जुड़ा एक ऐसा नियम, जिसके बारे में किसी ने आपको बताया नहीं होगा। जानिए बड़े काम का है।
विज्ञापन
2 of 7
आधार कार्ड
अभी तक बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार अनिवार्य था, लेकिन अब बैंक खाता बंद करने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। लीड बैंक अधिकारी जीएस मल्होत्रा ने खाताधारकों से जल्द से जल्द अपना बैंक अकाउंट नंबर आधार से लिंक कराने का आह्वान किया है। फतेहाबाद जिले में सभी बैंकों की कुल 270 शाखाएं हैं, जिनमें करीब तीन लाख खाते संचालित हैं।
विज्ञापन
3 of 7
आधार कार्ड
रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक उपभोक्ताओं 31 मार्च तक बैंक खाते के लिए आधार नंबर बैंक में जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर बैंक ऐसे खातों को फ्रीज कर सकता है और पूरी आशंका है कि फ्रीज खातों को रिजर्व बैंक और आयकर विभाग की अनुमति के बिना दोबारा एक्टिव कराना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं के लिए बेहतर यही होगा कि अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लें।
4 of 7
aadhar card
आयकर और लीड बैंक के सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद से जनधन खातों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दरअसल साल 2014 के बाद से जीरो बैलेंस पर फतेहाबाद जिले में हजारों लोगों के जनधन खाते खोले गए। लेकिन अगले एक साल तक इनमें से अधिकतर खातों में कोई लेन-देन ही नहीं हुआ। बीते साल नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के बाद एकाएक इन खातों में धड़ाधड़ पैसे जमा होने लगे। जिसके बाद आयकर विभाग की भी नजर जनधन खातों पर पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
aadhar card
लीड बैंक के आंकड़ों की मानें तो नोटबंदी के बाद फतेहाबाद जिले के बैंकों में पुराने नोटों की शक्ल में तकरीबन 12 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि जमा हुई। इसी तरह फतेहाबाद जिले के सैकड़ों जनधन खातों में भी करोड़ों रुपये जमा हुए थे। सूत्रों की मानें तो जल्द ही विभिन्न बैंकों की शाखाओं में भी आधार केंद्र बनाये जा सकते हैं। हालांकि फतेहाबाद जिले में इसकी संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
6 of 7
aadhar card
क्योंकि जिले में पहले से ही लगभग 95 फीसदी आधार कार्ड बनाये जा चुके हैं। खुद प्रशासन इसकी पुष्टि कर चुका है। लेकिन जिन इलाकों में अभी आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन इलाकों के बैंकों में ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस प्रक्रिया में जिन खाताधारकों का बैंक में आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, उनका आधार कार्ड बनवाकर खाते को लिंक कर दिया जाएगा और आधार कार्ड की कॉपी उपभोक्ता को दी जाएगी।
केवाईसी खाता बंद करने के लिए लिया जाता है, लेकिन अब केवाईसी में भी आधार नंबर मांगा जा रहा है, ताकि खाता बंद करने से पहले उसे आधार लिंक किया जा सके। इससे बंद होने वाले खाते में पुरानी ट्रांजेक्शन की भी जानकारी मिल सकेगी।’
- जीएस मल्होत्रा, लीड बैंक अधिकारी, फतेहाबाद