फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की बरसी पर बेटे को की वीडियो कॉल, सामने ही फंदे पर लटक गई मां, जानें वजह

Thu, 19 Nov 2020 07:45 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में महिला ने दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के जालंधर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। अपने पति की दूसरी बरसी पर बेटे को वीडियो कॉल कर महिला ने उसके सामने ही गले में रस्सी डाली और फंदे पर झूल गई। महिला के बेटे ने अपने रिश्तेदार और पड़ोसियों को इस घटना के बारे में बताया, लेकिन कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही महिला की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जालंधर में महिला ने दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर के इलाके हरदीप नगर के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि तरसेम कौर की दो बेटियां और बेटा विदेश में रहते हैं। 2 साल पहले उनके पति की मृत्यु हो गई थी, तब से तरसेम कौर घर में अकेली रहती थी। अवसाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
जालंधर में आत्महत्या करने वाली महिला के शव को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तरसेम कौर के पति मलकीत सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर थे। मलकीत सिंह की भी दो साल पहले आज ही के दिन (19 नवंबर) घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह उन्हें तरसेम कौर के बेटे भूपिंदर सिंह का फोन आया कि उनकी मां आत्महत्या करने जा रही है, उन्हें जाकर तुरंत रोका जाए जब तक वह उनके घर पहुंचे, तब तक तरसेम कौर की मौत हो चुकी थी। 

 

4 of 5
जालंधर में महिला ने दी जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिन सीढ़ियों से गिरकर हुई थी पति की मौत, वहीं लगा लिया फंदा 
गुरुवार को मलकीत सिंह की बरसी थी। पति की मौत के बाद से तरसेम कौर अवसाद में थी। गुरुवार वाले दिन तरसेम कौर ने बेटे को फोन किया। उनके बेटे ने बताया कि वीडियो कॉल करते समय उनकी मां ने गले में रस्सी डाली हुई थी। तरसेम कौर ने उन्हीं सीढ़ियों के पास फंदा लगाया, जहां से गिरकर उनके पति की मौत हुई थी। मां को गले में फंदा डाले देख भूपिंदर ने तुरंत रिश्तेदारों और पड़ोसियों को फोन किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला के आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरदीप नगर निवासी तरसेम कौर ने आत्महत्या कर ली है। घर पर पहुंचे तो तरसेम कौर का शव लटक रहा था उनका एक बेटा और दो बेटियां विदेश में रहती हैं। अकेले रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें