फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट: भाई बोला- मेरी बहन ठीक थी, बात भी हुई, आखिर मौत कैसे हुई?

Tue, 23 Aug 2022 03:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
अभिनेत्री, टिक टॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के निधन से हर कोई स्तब्ध है। फतेहाबाद जिले का भूथन कलां सोनाली फोगाट का पैतृक गांव है। सोनाली का जन्म किसान परिवार में हुआ था। अब सोनाली फोगाट के निधन से पैतृक गांव का हर व्यक्ति हैरान है। उनके निधन की सूचना मिलते ही छोटा भाई रिंकू ढाका गोवा रवाना हो गया। वहीं परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट ने गांव भूथन कलां से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। सोनाली ने कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने फतेहाबाद से 12वीं तक की पढ़ाई की और बाद में एमडीयू यूनिवर्सिटी से हिंदी में प्रभाकर भी किया। सोनाली ने हिसार से भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने कहा कि मेरी बहन ठीक ठाक थी और उनसे बात भी हुई थी। मेरा छोटा भाई रिंकू ढाका गोवा जा रहा है, वहीं पता चलेगा कि आखिर बहन का देहांत कैसे हुआ है। सोनाली के सहपाठी रहे राजबीर बताते हैं कि सोनाली शुरू से ही कुछ अलग करने की सोच रखती थी।

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
एक वक्त ऐसा था जब गांव में लड़कियों को इतनी आजादी नहीं दी जाती थी लेकिन सोनाली की सोच महिला सशक्तिकरण की थी। वह हमेशा यही कहती थी कि लड़कियों को भी वही हक मिले। उनका आकस्मिक निधन हैरान करने वाला है, क्योंकि कल रात को ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली के निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके दो भाई और दो बहनें हैं। सोनाली जब भी गांव आती थीं, अपने गांव की हर समस्या को सुना करती थीं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें