फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh : जाम में फंसा दूल्हा, गाड़ी से उतर किसानों का किया समर्थन, बोला- मैं भी किसान का बेटा

Tue, 08 Dec 2020 09:52 PM IST
ajay kumar अमर उजाला, नेटवर्क, रतिया/जालंधर
विज्ञापन
1 of 5
दूल्हे ने भारत बंद का किया समर्थन। - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के आह्वान के दौरान बेशक किसान संगठन रोड जाम किए बैठे रहे लेकिन एंबुलेंस व वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने वाली गाड़ियों को रास्ता जरूर दिया गया। हरियाणा के रतिया में फतेहाबाद रोड पर जब किसान संगठनों ने बड़ी नहर के पुल पर जाम लगा रखा था तो उसी दौरान पंजाब से बरात लेकर चले दूल्हे की गाड़ी जाम में फंस गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
किसान संगठन के सदस्यों ने गाड़ी को निकलने का रास्ता दिया तो दूल्हा व बराती भी गाड़ी से नीचे उतरकर आए और किसानों को समर्थन देते हुए नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार पंजाब के एक गांव के तेजिंदर नाम के युवक की शादी थी और वह रतिया क्षेत्र के एक गांव में अपनी बरात लेकर आ रहा था। बड़ी नहर के पुल पर जब वह पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हे ने किया किसानों का समर्थन। - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जब किसानों ने फूलों से सजी हुई गाड़ी देखी तो उन्होंने दूल्हे की गाड़ी को रास्ता देना शुरू कर दिया। रास्ता मिलने से खुश होकर दूल्हे तेजिंदर व उसके साथी बरातियों ने गाड़ी से नीचे उतरकर किसानों का आभार जताया। तेजिंदर सिंह का कहना है कि वह खुद एक किसान परिवार से है और उसे पता है कि तीन कृषि कानून किसानों के हक में नहीं है।

4 of 5
जाम में फंसी दूल्हें की कार। - फोटो : अमर उजाला
उधर, पंजाब के जालंधर में भारत बंद के चलते किसानों के चक्काजाम में दो जगह पर बरात फंस गई। काफी मशक्कत के बाद बरात को किसानों व पुलिस ने जाम से निकालकर रवाना किया। पहला मामला पीएपी चौक का है। यहां किसानों ने पीएपी फ्लाईओवर पर जाम लगाकर हाइवे बंद कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जालंधर में जाम में फंसा दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
इसी समय एक बरात लुधियाना की तरफ जा रही थी। दूल्हे की कार जाम में फंस गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दूल्हे की कार को जाम से बाहर निकालकर रवाना किया। जालंधर के गोराया कस्बे में भी दूल्हे की कार और बरात जाम में फंस गई। तैनात पुलिस कर्मचारियों ने कार को जाम से निकालकर रवाना किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें