फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज की दिहाड़ी मजदूरी करने वाला बन गया 1.5 करोड़ का मालिक, देखिए ऐसे खुली किस्मत

Thu, 06 Sep 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लॉटरी विजेता
दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इस शख्स के घर पैसा बरसा, वो भी छप्पर फाड़ के। वह एक झटके में डेढ़ करोड़ का मालिक बन गया। तरीका जानकर आपको यकीं नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
लॉटरी विजेता
ये शख्स पंजाब के संगरूर जिले के गांव मंडवी का रहने वाला मनोज है। इसने राखी बंपर लॉटरी खरीदी थी और किस्मत ने साथ दिया, इसका इनाम निकल गया, वह करोड़पति बन गया। मनोज ने लॉटरी 200 रुपये में खरीदी थी।
विज्ञापन

3 of 5
money - फोटो : डेमो
गत 29 अगस्त को ड्रा निकालार गया। इसमें डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के पहले दो इनामों में से एक टिकट नंबर बी-660446 मनोज का निकला। लाटरी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मनोज कुमार ने विभाग के निदेशक टी.पी.एस फुलका को मिलकर अपनी इनामी टिकट का दावा किया।

 

4 of 5
money
मनोज ने टिकट सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित विभाग के दफ्तर में जमा करवाई है। फुलका ने भरोसा दिया कि इनामी राशि की अदायगी जल्द कर दी जाएगी। मनोज ने बताया कि वह एक दैनिक वेतन भोगी मजदूर है और उसने टिकट भी उधार पैसे लेकर संगरूर के एक डाकघर से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीतने पर मनोज ने खुशी जताई। उसने पंजाब सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से निकाले जा रहे लॉटरी ड्रा पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसे आशा नहीं थी कि वह इस तरह से करोड़पति बन जाएगा। मनोज ने कहा कि इस इनामी राशि से अब उसकी कई वित्तीय मुश्किलों से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें