सांसद को उसके किए वादे याद कराने और उसकी आंखें खोलने के लिए छात्र ने वो तरीका अपनाया, देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे और उसे शाबाशी देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
garbage
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के जालंधर का है। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र रविवार को कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर कूड़े की रेहड़ी लेकर पहुंचा। वह उनके घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गया। छात्र सुशील लंबे समय से फोकल प्वाइंट नेशनल हाईवे पर फैली कूड़े की गंदगी और ड्रेन की सफाई का मामला उठा रहा है। समस्या दूर न होने पर छात्र सुशील तिवाड़ी ने यह तरीका अपनाया।
विज्ञापन
3 of 5
कूड़े के ढेर।
- फोटो : अमर उजाला
छात्र सुबह करीब 10 बजे एक कूड़ा उठाने वाले लड़के के साथ रेहड़ी लेकर सांसद के घर पहुंचा। वह वहीं पर हाथ में बैनर पकड़े धरने पर बैठ गया। जैसे ही इसकी भनक सांसद चौधरी के मुलाजिमों को लगी तो सभी छात्र को मनाने की कोशिश करने लगे। उसे बताया कि सांसद चौधरी यहां नहीं है, अभी वह दिल्ली गए हुए। धरने पर बैठा छात्र नहीं माना।
4 of 5
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बच्चे को समझाया और धरने से उठाया। छात्र सुशील ने कहा कि फोकल प्वाइंट नेशनल हाईवे पर गंदगी का ढेर लगा रहता है, जिसे कई दिनों तक नहीं उठाया जाता। यहां से निकलने वाले लोगों के साथ आसपास के इलाका में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस समस्या के बारे में सांसद चौधरी से लेकर निगम मेयर सुनील ज्योति, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को कई बार अवगत करवाया, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। सुशील ने कहा कि उसने इसलिए ऐसा तरीका अपनाया, ताकि सांसद को पता चले घर से बाहर निकलते ही गंदगी देखने को मिले तो कैसे लगता है।