यूटी पुलिस में 96 कांस्टेबलों का दल अपनी ट्रेनिंग पूरी कर शामिल हुआ। इनमें दिखीं नारी शक्तियां। बुधवार को सेक्टर-26 पुलिस लाइन के ग्राउंड में इन नए भर्ती कर्मियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
चंडीगढ़ में पासिंग आउट परेड
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल व शहर के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यूटी पुलिस में 17वें बैच की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 54 पुरुष और 42 महिला कांस्टेबल शामिल हुईं।
इस मौके पर आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा ने कहा कि चंडीगढ़ में ही नौ महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब इन कर्मियों की पंजाब के बहादुरगढ़ में तीन महीने की कमांडो ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसे पूरा करने के बाद इनको शहर में पोस्टिंग मिलेगी।