फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे, 15 अधिकारी, पूर्व CM का घर और ऐसे चली छापे की कार्रवाई

Sun, 04 Sep 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
विज्ञापन
1 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
दो महिलाओं समेत 15 अधिकारियों की टीम सवेरे-सवेरे पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंची और सामान खंगालने लगी। करीब 9 घंटे ये छापेमारी चली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने 400 एकड़ जमीन घोटाले में चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक , गुड़गांव और दिल्ली समेत 24 जगह छापेमारी की। शनिवार को सुबह सीबीआई की टीमों ने चंडीगढ़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र  सिंह हुड्डा के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल नंबर 26 और हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) एसएस ढिल्लों के सेक्टर 24 स्थित मकान नंबर 136 में छापे मारे। 
विज्ञापन

3 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की टीमों ने सुबह करीब आठ बजे दोनों जगहों पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी थी। सीबीआई की कार्रवाई शाम को 4.30 बजे तक जारी रही। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने घरों में कंप्यूटर, फाइलें और जमीन से जुड़ें कागजात अपने साथ जांच केलिए ले गई।

4 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई अधिकारियों ने उनको भी घर से बाहर नहीं जाने दिया। उनका मोबाइल फोन भी बंद करवा दिया। जब शाम को सीबीआई की कार्रवाई पूरी हुई उसके बाद ही वे बाहर निकल पाए। सीबीआई अधिकारी वहां से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्डडिस्क अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 24 में एसीएस ट्रांस्पोर्ट एस एस ढिल्लों के सेक्टर 24 स्थित घर पर भी सीबीआई ने सर्च किया और अहम दस्तावेज जब्त कर ले गए। वहीं पंचकूला में भी दो जगहों पर सीबीआई ने छापे मारे।
विज्ञापन

6 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की टीम ने रोहतक स्थित पूर्व सीएम के रोहतर स्थित घर में करीब नौ घंटे की छानबीन के बाद एक कंप्यूटर, चार फाइल सहित प्रॉपर्टी के कागजात और अन्य दस्तावेज सील करके ले गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक हुड्डा के आवास पर पहुंच गये।
विज्ञापन

7 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ कैडर के एसपी रामगोपाल के नेतृत्व में सीबीआई की टीम शनिवार तड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खोकराकोट स्थित फार्म हाउस पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद सीबीआई टीम हुड्डा के कैंप ऑफिस पहुंची, लेकिन यहां भी टीम को कुछ हाथ नहीं लगा।

8 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई टीम शाम चार बजे तक हुड्डा के घर को खंगालती रही। इस दौरान टीम के सदस्यों ने हुड्डा की प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइलें और अन्य दस्तावेज की जांच-पड़ताल की। घर में नौ घंटे की पड़ताल के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने हुड्डा के घर से एक कंप्यूटर, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात सहित चार फाइलों को सीलबंद किया।

9 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान सीबीआई को पूर्व सीएम के घर से 14 लाख रुपये का कैश मिला। टीम ने कैश को जब्त कर लिया। पूर्व सीएम हुड्डा के भतीजे ने बताया कि बरामद कैश पेट्रोल पंप से आने वाली पेमेंट का है, लेकिन सीबीआई के अधिकारी नहीं माने। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बिल और रुपये का सोर्स दिखाने की बात कही। इस पर संबंधित पेट्रोल पंप से रुपये के स्त्रोत से संबंधित दस्तावेज सीबीआई टीम के सामने पेश किये गये। इसके बाद टीम ने कैश को वापस कर दिया।  
विज्ञापन

10 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक पूर्व सीएम के घर को खंगाला, लेकिन जांच यही नहीं रुकी। जांच टीम ने हुड्डा के घर में खड़ी गाड़ियों के दस्तावेज भी मांगे। साथ ही पूछा कि घर में खड़ी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किसके नाम से है। टीम ने घर में कई तालों को भी खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें