चंडीगढ़ में सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। देखिए इस मौके की रंगारंग तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम की रिहर्सल की गई। इस दौरान डीसी मनदीप सिंह बराड़, डीजीपी संजय बेनीवाल, डीआईजी ओमवीर विश्नोई, एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी शशांक आनंद, एस विनीत कुमार समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक चली इस रिहर्सल में पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों और एनसीसी के जवानों ने अपने अपने हुनर दिखाए। 8.30 बजे से सेक्टर-3 बोगनवेलिया गार्डन और सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में रिहर्सल की गई।
4 of 6
फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परेड ग्राउंड में रिहर्सल के दौरान एक युवक हथियार लेकर घूमता दिखाई दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस व ऑपरेशन सेल की टीम ने युवक को पकड़ने के लिए चारों ओर घेराबंदी की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पता चला कि मॉक ड्रिल की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि परेड ग्राउंड के पास एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही परेड ग्राउंड के आसपास तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। डीएसपी सिक्योरिटी दविंदर शर्मा, आपरेशन सेल के कमांडो के साथ संदिग्ध युवक की आसपास तलाश करने लगे।
सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसपाल सिंह, बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने परेड ग्राउंड की तरफ मोर्चा संभालकर संदिग्ध युवक को पकड़ने में लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने परेड ग्राउंउ के पास संदिग्ध युवक को दबोच लिया।