फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 का नया नोट 8 बदलाव के साथ मार्केट में, देखिए एक नजर

Sun, 20 Nov 2016 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
500 का नया नोट
2000 के नए नोट के बाद अब 500 का नया नोट भी मार्केट में उतर आया है। पुराने नोट की तुलना में इसमें 8 बदलाव हैं, देखिए क्या?

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
500 का नया नोट
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के 11वें दिन 500 का नोट भी लोगों के हाथ में आ गया। इससे पहले केवल 2000 का नोट ही एटीएम से निकल रहा था। ऐसे में 500 के नए नोट से लोगों को खरीदारी करने में थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
500 का नया नोट
अब जानिए इसमें हुए बदलाव। दरअसल, 500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर पुराने नोट की तुलना में अलग हैं। 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है। यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है। इसका थीम दिल्ली के लाल किले पर आधारित है। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगा हुआ है।

4 of 6
500 का नया नोट
500 के नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं। पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर थोड़ा अलग है। नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रेड का कलर हरा से नीला हो जाता है। पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है। यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
विज्ञापन

5 of 6
500 का नया नोट
500 के नए नोट में ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं। यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है। दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है। दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है। दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं। नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
500 का नया नोट
500 के नए नोट में सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल बना हुआ है। भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर है। देवनागरी में 500 लिखा है। नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा। आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें