500 और 2000 के नकली नोट आजकल लोगों में और बैंकों में हड़कंप मचाए हुए हैं। एक जगह पर तो ये एक एक रुपये में बिक रहे हैं, देखिए की आपके पास भी नकली तो नहीं।
विज्ञापन
2 of 8
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकला
दिल्ली में एसबीआई के एटीएम सें 2000 का नकली नोट निकला। हरियाणा के रोहतक में आईसीआईसीआई बैंके के एटीएम से नकली नोट निकला। अब पता चला है कि चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखे नकली नोट बाजार में दुकानों पर एक एक रुपये में बिक रहे हैं। बेरोक टोक इनकी सप्लाई हो रही है। रोहतक वासी कई बार इस विषय में व्यापार मंडल पदाधिकारी भी आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
नकली नोट
आलम ये हैं कि दो हजार और पांच सौ के नकली नोट बाजार में आसानी से मिल रहे हैं तो शादियों में भी लोग ऐसे नोट की पूरी गड्डी ही नाचते हुए उड़ा रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई कि वे असली और नकली नोट की पहचान कैसे करें? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नोट जारी करके बेशक अच्छा काम किया हो, लेकिन लोगों के लिए यह मुसीबत ही है। आगे जानिए नकली और असली नोट को कैसे पहचानें-
4 of 8
fake note
2000 के असली नोट की पहचानः नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागिरी में 2000 लिखा हुआ होगा। बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 2000 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
fake currency
गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन होगी और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर गांधी की फोटो दिखेगी। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 2000 उभरा हुआ लिखा होगा। दाईं ओर ही 7 लकीरें खींची होंगी। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो होगा और मंगलयान की फोटो होगी। नोट पर अलग-अलग भाषाओं में 2 हजार रुपए लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन
6 of 8
fake currency
500 के असली नोट की पहचानः नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागरी में 500 लिखा हुआ होगा। बीच में गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 500 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा। एक छोटे से गोले में 500 रुपए उभरा हुआ लिखा होगा।
विज्ञापन
7 of 8
fake currency
गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर खाली जगह पर गांधी की फोटो दिखेगी। रुपए के सिम्बल के साथ अंग्रेजी में 500 लिखा हुआ होगा। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 500 उभरा हुआ लिखा होगा। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो और लाल किले की फोटो होगी। अलग-अलग भाषाओं में 500 रुपए लिखा हुआ होगा।
नकली नोट का क्या करें: बैंक एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी एटीएम से नकली नोट मिले तो सबसे पहले वहां मौजूद लोगों और गॉर्ड को वो नोट दिखाएं। बैंक के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके जानकारी दें। पुलिस को भी फोन करके इसके बारे में बताएं, इससे आप परेशानी से बच जाएंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो साबित हो जाएगा कि आपको एटीएम से नकली नोट मिला है। साथ ही बदले में बैंक आपको असली नोट दे देगा, नहीं तो नुकसान ही झेलना पड़ेगा।