नोटबंदी के बाद देश में जारी किए गए 500, 2000 और 200 के नए नोट को लेकर यह खबर आपके होश उड़ा देगी, साल 2018 में जरा संभल कर रहें।
विज्ञापन
2 of 10
money
दरअसल, 2017 के आखिर में पंजाब में जाली करेंसी के तीन बड़े मामले पकड़े जाने के बाद इस नेटवर्क को खंगालने में जुटी खुफिया एजेंसियों के सामने हैरान करने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। देश में जिन नए नोटों के बाजार में आने की अभी चर्चा ही चल रही है, जाली करेंसी छापने वालों ने उनकी नकल भी तैयार कर ली है। इस काम के लिए तस्करों को सोशल मीडिया से फायदा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 10
money
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
जहां हाल ही में बाजार में आए 200 रुपये के नोट की फोटो काफी पहले से चल रही थी। इसी तरह नए आने वाले 1000 रुपये के नोट की फोटो भी एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में भेजी जा रही है। खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि तस्करों ने इन फोटो को उठाकर अपना काम शुरू कर दिया है। अब चिंता इस बात की है कि जैसे ही सरकार 1000 रुपये का नया नोट बाजार में उतारेगी, उसका नकली नोट भी तुरंत ही बाजार में आ सकता है।
4 of 10
money
जबकि इस नए नोट की पहचान आम लोगों को तुरंत नहीं होगी। पिछले साल देश में नोटबंदी के बाद पाकिस्तान से नकली करेंसी आने की घटनाएं लगभग रुक गई थीं। लेकिन बीते सप्ताह पंजाब में सामने आए मामलों में से एक में तो स्थानीय अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, लेकिन दूसरे मामले में नकली करेंसी के तस्करों का खेल उजागर हुआ है। पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने बीएसएफ और इंटेलिजेंस को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 10
black money
इसके साथ ही राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस विंग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जाली करेंसी का तीसरा मामला मोहाली जिले के जीरकपुर में 2000 के जाली नोटों की 70 हजार रुपये मूल्य की करेंसी की बरामदगी का है। नकली नोटों की लगातार बरामदगी से यह साफ हो गया है कि बाजार में 500 व 2000 रुपये के नए नोटों की जाली करेंसी पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
6 of 10
money
जाली करेंसी में 500 और दो हजार के नोट
जाली करेंसी की तस्करी में पकड़े गए युवकों से राज्य पुलिस का इंटेलिजेंस विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि जाली करेंसी की तस्करी के संपर्क कहां तक हैं, क्योंकि आरोपियों ने यह बात कबूल की है कि वे काफी लंबे अर्से से जाली करेंसी की तस्करी कर रहे हैं। आरोपियों से बरामद जाली करेंसी में 500 और 2000 रुपये के नोट हैं।
विज्ञापन
7 of 10
भारतीय रुपया
- फोटो : Getty Images
मोहाली में 42 लाख की नकली करेंसी पकड़ी गई
देश में नोटबंदी की घोषणा के एक महीने बाद ही मोहाली में दिसंबर माह के दौरान लाल बत्ती लगी कार से 42 लाख रुपये के नकली नोट बरामद होने की घटना बहुत देर तक सुर्खियों में बनी रही थी। दिसंबर 2016 में ही अमृतसर में नशा तस्करों के कब्जे से 1.20 लाख रुपये के 2000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की इस साल लोकसभा में पेश रिपोर्ट में बताया कि नोटबंदी के बाद नकली करेंसी के चलन में कमी आई है।
8 of 10
money
2016 में पाकिस्तान ने बदल लिया था रूट
भारत में पंजाब के रास्ते नशा और नकली करेंसी पहुंचाने में जुटे पाकिस्तान ने 2016 में अपनी रणनीति बदल ली थी। इसका खुलासा बीएसएफ ने किया है। 2016 के दौरान बीएसएफ के हाथ पंजाब से सटी पाकिस्तान की 583 किलोमीटर सीमा से एक भी नकली करेंसी का मामला नहीं आया। बीएसएफ का दावा है कि कड़ी मुस्तैदी के चलते पाकिस्तान ने नकली करेंसी भारत भेजने के लिए पंजाब की बजाए नेपाल और बांग्लादेश को अपना रास्ता बनाया है।
9 of 10
money
इस साल बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी थी जो पाकिस्तान से बांग्लादेश के रास्ते भारत लाई जा रही थी। बीएसएफ ने पंजाब सीमा पर वर्ष 2012 में 46.21 लाख, 2013 में 52.14 लाख, 2014 में 11.8 लाख और 2015 में 11.5 लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय करेंसी जब्त की थी।
नकली करेंसी का मामला सीरियस है और इसकी हर स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जाली करेंसी के तस्करों का लिंक पाकिस्तान से तो नहीं है। - सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब