फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

Fri, 07 Aug 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
रात भर में 5 आलीशान कारें जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयानक थी कि पांचों कारें टीन के डिब्बे में तबदील हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

2 of 7
दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्‍टर 38 सी में घरों के बाहर खड़ी पांच कारों में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग से कारों के टायर ब्लास्ट की आवाज सुन हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

3 of 7
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची फायर की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग से पांचों कारें जल चुकी थीं। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने कार मालिकों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

4 of 7
कारों को आग किस चीज से लगाई गई है, यह जानने के लिए पुलिस ने सैंपल सीएफएसएल को भेज दिए हैं। पुलिस आगजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए सेक्टर-38 में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

5 of 7
घटना में करीब 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना अलसुबह सवा चार बजे की है। जिन पांच कारों में आग लगाई गई उसमें दो एसयूवी, एक होंडा सिटी, एक स्पार्क और एक आल्टो कार शामिल है।
विज्ञापन

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

6 of 7
सेक्टर 38 में रहने वाले सुधीर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पीयू में पढ़ता है। वह बुधवार शाम को ही नई महिंद्रा एसयूवी कार को लेकर आया था। सुधीर के मुताबिक उसने कार लाकर सीधे अपने घर के बाहर खड़ी कर दी थी। उसने देर रात सोने से पहले कार को सही सलामत देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रात में खाक हो गई 5 आलीशान कारें, देखिए तस्वीरें

7 of 7
सुधीर ने बताया कि वह वीरवार को मंदिर लेकर जाने वाला था। लेकिन सुबह करीब साढ़े चार बजे उसको घर के बाहर उजाला नजर आया। जैसे ही वह घर के बाहर गया तो उसने देखा की उसकी नई कार में भंयकर आग लगी हुई है। लेकिन जब तक वह पास पहुंचा उसकी कार के साथ में खड़ी चार अन्य कारों में भी आग लग चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें