फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

Fri, 30 Oct 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला,संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से दहला मालेरकोटला। मरने वालों में तीन से चार साल के तीन मासूम बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। देखिए वारदात की विभस्त तस्वीरें।
विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

2 of 8
एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से दहल गया पंजाब के संगरूर जिले का मालेरकोटला। मरने वालों में तीन से चार साल के तीन मासूम बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। सनसनीखेज वारदात मालेरकोटला के सरौद रोड इलाके में घटी। घटना का पता वीरवार देर शाम को चला।
विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

3 of 8
बताया जाता है कि वारदात के समय 22 वर्षीय महिला नाजमी घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसके घर पर धावा बोलकर सबको मौत के घाट उतार दिया और अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। मौके पर इकट्ठा लोगों का मानना है कि बच्चों के शवों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उन्हें दीवारों से पटककर मौत के घाट उतारा गया हो।

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

4 of 8
सूचना मिलते ही एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने यह वारदात क्यों की इसका खुलासा अभी संभव नहीं है। हालांकि ऐसा लग रहा है जैसे महिला की हत्या तेजधार हथियार से की गई है।

विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

5 of 8
जानकारी के मुताबिक सरौद रोड पर स्थित आटा चक्की के पीछे खेतों में एक किसान सरदूल सिंह द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए छोटे मकान बनाकर किराए पर दिए हुए हैं। इनमें मोहम्मद कुरशैद नामक व्यक्ति अपनी पत्नी नाजमी के साथ रहता है।

विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

6 of 8
कुरशैद कामकाज के सिलसिले में शहर आया हुआ था और नाजमी अपने तीन साल के बेटे अहमद, चार साल की बेटी शाहीन और अपने जेठ की साढे़ तीन साल की बेटी रोशनी के साथ घर में अकेली थी। संध्या को अंधेरा हो रहा था कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने धावा बोलकर इस वारदात को अंजाम तक पहुंचा दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

7 of 8
लूटपाट की नीयत से यह हत्याकांड किया गया हो ऐसा संभव दिखाई नहीं देता। फिलहाल वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने मालेरकोटला और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी करके नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन

परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें

8 of 8
लूटपाट की नीयत से यह हत्याकांड को लेकर पुलिस को संदेह है। जांच टीम के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें