क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की शादी में शादी फेरों के दौरान विवाद हो गया। देखिए तस्वीरों में पूरी कहानी।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
2 of 9
क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा के शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। दरअसल क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अभिनेत्री गीता बसरा संग वीरवार को गुरु नानक दृष्टिहीन एवं वृद्धाश्रम में बने गुरुद्वारे में फेरे लिए।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
3 of 9
शादी के इन फेरों के दौरान गुरुद्वारे में गुरु के दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं(संगतों) को शादी के लिए तैनात हरभजन सिंह की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने गुरुद्वारे के गेट पर ही रोक दिया।
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
4 of 9
करीब 4:30 घंटे तक गुरुद्वारा साहिब के अंदर संगत को जाने की इजाजत नहीं दी गई। सुबह 8 से लेकर 12:30 बजे तक गुरुद्वारा में बाउंसरों ने किसी को अंदर जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
5 of 9
बाउंसरों के इस कदम से सिख संगतों में रोष पैदा हो गया। घटना का पता चलने पर एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने इसकी निंदा की है। उनका कहना है कि गुरु घर को संगत के लिए बंद रखना गलत है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
6 of 9
उधर, सिख तालमेल कमेटी के तरजिंदर सिंह परदेसी ने कहा कि यह गुरु घर की बेअदबी है। गुरु घर में जाने से कोई रोक नहीं सकता। सिख तालमेल कमेटी इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
7 of 9
वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह के शादी समारोह में मौजूद बाउंसरों ने कुछ मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल के कैमरामैन से कैमरे भी छीन लिए। मामला तूल पकड़ने पर हरभजन सिंह को मीडिया कर्मियों से माफी मांगनी पड़ी।
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
8 of 9
उधर, मामले में पुलिस ने चार बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। वीरवार शाम शादी के बाद हरभजन सिंह की डोली नई बारादरी स्थित कोठी के बाहर पहुंचने वाली थी। इसी बीच भज्जी के इवेंट मैनेजर की तरफ से तैनात बाउंसरों ने एक निजी चैनल के कैमरामैन से कैमरा छीन लिया। साथ ही अपशब्द भी कहे।
गुरुद्वारे में भज्जी और गीता की शादी में फेरों पर विवाद, देखिए
9 of 9
आरोप है कि उन्होंने कैमरे को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद तमाम मीडियाकर्मी भज्जी की कोठी के बाहर जमा हो गए। उन्होंने मौके पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर हलके की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने देर रात चार बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ दुर्व्यवहार और कैमरा तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।