सीवरेज टैंक में एक बॉडी तैरती नज़र आई, उसके बाद एक के बाद एक लाशें निकलाना शुरु हुआ तो मंजर बदल गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
सोनीपत के टीडीआई बिल्डर कंपनी के किंग्सबरी फ्लैट के एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) में जाली खोलने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें जहां एक युवक पहले बैगर किसी सुरक्षा उपकरण के एसटीपी में उतरा था और दो अन्य उसे बचाने के लिए उतरे तो हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
3 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
घटना के बाद जब टीडीआई बिल्डर कंपनी के कारिंदों की तरफ से उन्हें बचाने के लिए कोई पहल नहीं हुई तो युवकों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीनों की मौत हो गई।
4 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
नांगल कलां निवासी सलमान, गांव रसोई निवासी शाबिर व मूलरूप से यूपी के पीलीभीत स्थित बिसलपुर के गांव लोडा फिलहाल गढ़ी नांगल निवासी रामपाल टीडीआई कंपनी में कार्यरत थे। सलमान पलंबर सुपरवाइजर, शाबिर इलेक्ट्रीशियन व रामपाल हेल्पर के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
5 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
टीडीआई में एसीई फेसल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने सफाई का ठेका ले रखा है। बताया गया कि सोमवार को किंग्सबरी में एसटीपी की जाली बंद हो गई। जिस पर ठेकेदार ने रामपाल को जाली खोलने के लिए बगैर उपकरण मुहैया कराए एसटीपी के मैनहोल में उतार दिया।
विज्ञापन
6 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
जब वह जाली खोलकर बाहर आने लगा तो वह चकराकर नीचे गिर गया। इस पर वहां खड़े सलमान ने उसका हाथ पकड़कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह भी मैनहोल में गिर गया। इस पर शाबिर उन्हें बचाने के लिए गया तो वह भी अंदर ही रह गया।
विज्ञापन
7 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
वहां खड़़े सुरक्षा कर्मी कुलदीप ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह मैनहोल से निकल रही गैस के प्रभाव में आ गया, जिसके चलते वह पीछे भाग गया और उसने शोर मचा दिया।
8 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
मामले का पता लगते ही उसे बचाने के बजाय सभी कर्मी वहां से खिसक गए। इस पर मामले की सूचना सलमान के परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंचे और बचाने के लिए प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और रामपाल को सामान्य अस्पताल व अन्य को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
9 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
इस पर गुस्साए परिजनों ने सलमान व शाबिर के शवों को हाईवे पर ले जाकर जाम लगा दिया। करीब सवा घंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीके भारद्वाज व डीएसपी राहुल देव के आश्वासन पर परिजन जाम खोलने को तैयार हुए। जाम से हाईवे पर लंबी कतार लग गई थी।
पुलिस ने मामले में सलमान के पिता रियाजुद्दीन उर्फ राजू के बयान पर टीडीआई बिल्डर कंपनी के चेयरमैन डीएन तनेजा, रविंद्र तनेजा, कमल तनेजा, सुमन भंडारी, प्रताप ढिल्लो, जयपाल व रतन शाह तथा अन्य के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।