23 मई को जब युवक गायब हुआ तो परिजनों ने आसपास खूब तलाशा। रिश्तेदारों के यहां फोन कर भी पूछा लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने पठानकोट के थाना-1 में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आखिरकार युवक सात दिन बाद शनिवार को घर से 500 मीटर दूर लमीनी स्टेडियम के सूखे कुएं में मिला। लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे बाहर निकाला। 168 घंटे भूखे प्यासे रहने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी है। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो जाएगा।