असली नोट तो चल नहीं रहा, लेकिन लोगों ने 2000 का नकली नोट चलाने का तरीका निकाल लिया। देखिए कैसे किया गया ये कारनामा?
विज्ञापन
2 of 6
दो हजार रुपये का नकली नोट
मामला नयना देवी शक्तिपीठ में सामने आया। यहां एक युवक दुकानदार को 2000 रुपये का जाली नोट थमाकर 300 रुपए का प्रसाद खरीदा और बकाए के रूप में असली नोट लेकर चलता बना।
विज्ञापन
3 of 6
दो हजार रुपये का नोट
नोट के असली होने की पहचान करते समय पता चला कि नोट नकली है तो दुकानदार के होश उड़ गए। इस घटना बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और दुकानदार 2000 के नोट को लेने से इंकार करने लगे हैं।
4 of 6
दो हजार रुपये का नकली नोट
नयना देवी में दुकान लगाने वाले पप्पू ने बताया कि सोमवार को एक श्रद्धालु आया। उसने 2000 का नया नोट देकर प्रसाद मांगा। युवक 300 रुपये का प्रसाद ले गया। पप्पू ने उसे इधर उधर से जुगाड़ करके 1700 रुपये वापिस भी दे दिए।
विज्ञापन
5 of 6
दो हजार रुपये का नोट
पप्पू और आसपास के दुकानदारों ने 2000 का नोट अभी तक अखबारों में ही देखा था। अपने हाथ में इसे देखकर वे उत्साहित हो गए। व्यक्ति के प्रसाद बकाया लेकर वहां से चले जाने के बाद आसपास के दुकानदार भी 2000 रुपये का नया नोट देखने के लिए पप्पू के पास पहुंच गए।
इसी दौरान एक बैंक कर्मी प्रसाद लेने आया तो दुकानदारों ने उसे वह नोट दिखाया। बैंक कर्मी ने जांचा तो पता चला कि नोट जाली है। असली नोट स्कैन करके कागज पर उसका कलर प्रिंट लिया गया था। यह सुनते ही इलाके में नोट देने वाले ग्राहक की तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।