2000 के नकली नोट छापने वाले 'इंजीनियर' भाई बहन जेल से बाहर आ गए हैं। इन्होंने बेहद खतरनाक कारनामा करके पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन
2 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
मोहाली में दिसंबर 2016 में 42 लाख की जाली करेंसी के साथ पकड़े गए अभिनव वर्मा व उसकी बहन बिशाखा को मंगलवार को जिला अदालत से जमानत पर मिल गई। दोनों ने अदालत में एक-एक लाख के बान्ड भरे हैं। सूत्रों की मानें तो सोहाना थाना पुलिस को कोर्ट में आरोपियों का चालान 60 दिनों में पेश करना था, लेकिन पुलिस पेश नहीं कर पाई। इसका फायदा उठाकर आरोपियों के वकील ने अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी। हालांकि पुलिस ने चालान न पेश होने की बात को नकार दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
जिक्रयोग है कि बचाव पक्ष के वकील पहले दिन से ही पुलिस की कहानी को झूठा बता रहे थे। उन्होंने दलील थी कि पुलिस ने आरोपियों को जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। जबकि उनकी लोकेशन बाकरपुर में दिखाई गई थी। इस संबंध में बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में एक अर्जी लगाई थी। साथ ही जीरकपुर के एक होटल से सीसीटीवी की फुटेज लेकर सुरक्षित रखने का फैसला किया था।
4 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि नोटबंदी के दौरान 2000 नए नोट पकड़कर मोहाली पुलिस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। साथ ही दावा किया गया था कि पकड़े गए आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से हो सकते हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि आरोपियों ने मैसूर की सरकारी कागज मिल से नोट छापने के लिए पेपर हासिल किया था, लेकिन जब जांच हुई तो यह बात भी फर्जी निकली थी।
विज्ञापन
5 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अभिनव ने एक नामी संस्थान से इंजीनियरिंग की है। उसकी एक कंपनी भी है, जो दिव्यांगों के लिए ब्रेल यंत्र तैयार करती है। वह प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित हो चुका है। बिशाखा उसकी कंपनी में एचआर विभाग में है। पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी ने अपनी कंपनी में डिजिटल प्रिंटर से 2000 का नोट स्कैन कर जाली करेंसी छापे थे। वह तीस फीसदी कमीशन पर लोगों को पुराने नोटों के बदले नए नोट देते थे।
विज्ञापन
6 of 8
मोहाली के जाली नोट के कारोबारी
30 नवंबर को सोहाना पुलिस ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर स्पेशल नाके पर वीआईपी नंबर वाली लाल बत्ती लगी ऑडी कार को दबोचा था। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई थी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक अभिनव वर्मा, विशाखा वर्मा व सुमन नागपाल शामिल थे। जबकि हर्ष और प्रमोद उस समय पकड़ में नहीं आए थे।
विज्ञापन
7 of 8
2000 के नकली नोट छापने वाले मोहाली के भाई-बहन
65 लाख की ही जाली करेंसी छापी थी: थाना सोहाना के एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये नहीं बल्कि 65 लाख रुपये की ही जाली करेंसी छापी थी। इसमें सभी नोट दो हजार के थे। वहीं, अब तक आरोपियों से 62 लाख रुपये की रिकवरी पुलिस कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि शेष रकम भी जल्द बरामद कर ली जाएगी।
30 फीसदी कमीशन पर बदलते थे नोट: आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह 30 फीसदी कमीशन काटकर हजार व पांच के पुराने नोट बदलते थे। इस दौरान वह उक्त लोगों को जाली नोट देते थे। इसके बाद पुलिस को मुल्लांपुर के दो लोगों ने भी इस संबंधी शिकायत दी थी। फिर पुलिस ने अभिनव के घर दबिश देकर 14 लाख के पुराने नोट बरामद किए थे।