फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

Sun, 20 Sep 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
10वीं और 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहे 185 होनहारों को 'मेधावी छात्र सम्मान' समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

2 of 11
प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन किसी ख्वाब के पूरे होने जैसा रहा। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में अपने-अपने जिले में धाक जमाने वाले प्रदेश के 185 विद्यार्थियों को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में सम्मानित किया।
विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

3 of 11
परीक्षाओं के आसमान में कामयाबी का इंद्रधनुष बिखेरने वाले विद्यार्थियों ने ‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में हकीकत में बदले ख्वाब को जी भर के जीया।

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

4 of 11
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने करीब दो घंटे तक कामयाबी के आसमां में परवाज करने को बेताब होनहारों की जमकर हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

5 of 11
करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में शनिवार शाम चार बजे शुरू हुआ समारोह ढाई घंटे चला। एसआरएम यूनिवर्सिटी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उत्साह ऐसा था कि प्रदेश भर के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह से ही सैनिक स्कूल पहुंचने लगे थे।

विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

6 of 11
सुबह नौ बजे से रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जमा होने लगी थी। शाम चार बजे जैसे ही समाज कल्याण मंत्री कविता जैन पहुंचीं विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ने लगी। कुछ देर बाद ही सीएम मनोहर लाल खट्टर भी पहुंच गए।

विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

7 of 11
जैसे ही प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू हुआ, हाल में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशियां खेलने लगीं। हरियाणा के 21 जिलों से आए 185 विद्यार्थियों को जिलावार सम्मानित किया गया।

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

8 of 11
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गांव से निकलकर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनूंगा। उन्होंने कहा कि अब संस्कार परक और मूल्य परक शिक्षा का समय है। विद्यार्थियों को कुछ बनने का लक्ष्य न बनाकर कुछ बनने के बाद समाज सेवा का लक्ष्य रखना चाहिए।

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

9 of 11
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, समाज कल्याण मंत्री कविता जैन, असंध विधायक सरदार बख्शीश सिंह, घरौंडा विधायक हरेंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी विधायक कबीर पंथी, एसआरएम यूनिवर्सिटी के चांसलर रवि पांचामुत्थू, वीसी एस राजा राजन, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल वाईएस परमार सहित खासी तादाद में लोग मौजूद थे।

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

10 of 11
तस्वीरों में देखिए ‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ की झलक।
विज्ञापन

CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें

11 of 11
तस्वीरों में देखिए ‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ की झलक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें