फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब व जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ये 16 ट्रेनें हुईं शुरू, यहां पढ़ें- पूरा शेड्यूल

Mon, 22 Feb 2021 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
22 फरवरी से फिरोजपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 16 मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। ये ट्रेनें प्रारंभिक तथा गंतव्य स्टेशनों के बीच के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेनों का किराया मेल व एक्सप्रेस के न्यूनतम किराये के अनुरूप वसूला जाएगा। हालांकि किसी भी प्रकार के मासिक पास अगले आदेश तक मान्य नहीं होंगे। यह जानकारी मंडल रेल प्रंबधक राजेश अग्रवाल ने दी है। अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी कोविड-19 का खतरा खत्म नहीं हुआ है। इसके बचाव से संबंधित नियमों का पालन करना होगा। यात्री ट्रेन में सफर करते समय मुंह पर मास्क, सैनिटाइजर, दस्तानों का इस्तेमाल करें। सुरक्षित शारीरिक दूरी का भी पालन करें। जालंधर स्टेशन से स्पेशल ट्रेन संख्या 04633 सुबह 6:50 पर चल कर फिरोजपुर छावनी स्टेशन सुबह 9:55 पर पहुंचेगी। इसी तरह फिरोजपुर छावनी से ट्रेन संख्या-04634 सुबह 4:50 बजे चलकर जालंधर सिटी सुबह 8:5 बजे पहुंचेगी। जबकि जालंधर सिटी से ट्रेन संख्या 04637 शाम 17:35 बजे चलकर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन रात 20:35 बजे पहुंचेगी। फिरोजपुर छावनी स्टेशन से ट्रेन संख्या 04638 दोपहर 15:20 बजे चलेगी और जालंधर शहर स्टेशन शाम 18.25 बजे पहुंचेगी। पठानकोट स्टेशन से ट्रेन संख्या-04601 सुबह 10:10 बजे चलकर जोगिंदर नगर शाम 19:55 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंदर नगर से ट्रेन संख्या 04602 सुबह 7.05 बजे चलेगी और पठानकोट शाम 17:05 बजे पहुंचेगी। बठिंडा से ट्रेन संख्या-04603 सुबह 6.40 बजे चलकर फिरोजपुर छावनी स्टेशन पर सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। फिरोजपुर कैंट से ट्रेन संख्या 04604 शाम 17:40 बजे चलकर बठिंडा रात 19.55 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर से ट्रेन संख्या 04611 सुबह 6:45 बजे चलेगी, जो पठानकोट सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी। पठानकोट से ट्रेन संख्या 04612 शाम 17:30 बजे चलेगी, जो अमृतसर रात 20:30 बजे पहुंचेगी। बनिहाल स्टेशन से ट्रेन संख्या 04613 सुबह 11:25 बजे चलकर बारामूला दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। 

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारामूला से ट्रेन संख्या सुबह 9:10 बजे चलेगी, जो बनिहाल दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। पठानकोट से ट्रेन संख्या 04615 सुबह 4:40 बजे चलकर उधमपुर स्टेशन सुबह सवा नौ बजे पहुंचेगी। उधमपुर से ट्रेन संख्या 04616 दोपहर 15:55 बजे चलेगी, जो पठानकोट रात 20:05 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अंबाला कैंट से ट्रेन संख्या 04503 सुबह 5:40 बजे चलेगी, जो लुधियाना सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी। जबकि लुधियाना से ट्रेन संख्या 04504 शाम 16.10 बजे चलेगी, जो अंबाला रात 18:45 बजे पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें