चंडीगढ़वासियों को नए साल 2015 में बहुत-सी नए तोहफे मिलेंगे। ऐसे ही 15 अहम तोहफों की एक झलक तस्वीरों में।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
2 of 15
नए साल में एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल पुलिसिंग सिस्टम को ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी में जुटे हैं। नए साल में शहर के सभी थाने एक स्मार्ट पुलिस स्टेशन के मॉडल पर काम शुरू करेंगे। एफआईआर और केस का स्टेटस लोगों को घर बैठे ही पता चलेगा। लोगों को पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
3 of 15
पुलिस विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए 24:7 एप्लिकेशन तैयार की है। इस का उद्घाटन छह जनवरी को होगा। इसे कोई भी अपने मोबाइल पर डाउन लोड कर सकता है। उसके बाद एक क्लिक पर पीड़ित की शिकायत और लोकेशन एक साथ पीसीआर और पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज होगी।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
4 of 15
वर्ष 2014 में ट्रायल के रूप में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू किया गया था मगर यह ठीक से शुरू नहीं हो पायी। ऑनलाइन शिकायत दर्ज न हो पाने की शिकायत लोगों को रही। वर्ष 2015 में पुलिस विभाग इस सुविधा पर अंतिम मोहर लगा कर नए साल में इसे पूरी तरह शुरू करेगा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
5 of 15
2015 में सुरक्षा की दृष्टि से शहर में 600 नये हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चंडीगढ़ पुलिस ने कर ली है। इन सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी शहर में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों से कई गुना बेहतर होगी। इस संबंध में प्रस्ताव पास किया जा चुका है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
6 of 15
यूटी पुलिस के कुल 146 बीट बाक्स हैं। विभाग ने ऐसे सभी इलाकों की सूची तैयार की है। जहां 2014 में क्राइम ज्यादा हुए हैं। विभाग की ओर से सभी बीट बॉक्स और उसमें तैनात पुलिसकर्मियों में फेरबदल किया किया जाएगा। विभाग बीट बॉक्स के माध्यम से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
7 of 15
सेक्टर-17 में अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने से शहर का हार्ट कहे जाने वाले सेक्टर-17 में एक बार में 900 से ज्यादा गाडि़यां पार्क हो सकेंगी। इसका काम अक्टूबर, 2013 में शुरू हुआ था।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
8 of 15
चंडीगढ़ के लोगों को छह नए कम्युनिटी सेंटर मिलेंगे। मार्च तक मिलने वाले इन कम्युनिटी सेंटरों में कई नई सुविधाएं होंगी। ये कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-15, 18, 19, 40, 41 और 42 में बन रहे हैं।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
9 of 15
सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन को नया टर्मिनल मिल जाएगा जिसमें नए काउंटर भी बनाए गए हैं। इसे जल्दी ही आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। नई बिल्डिंग को ओवल शेप में विदेशी तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें एस्केलेटर भी लगाए गए हैं जिन्हें दो महीने पहले शुरू कर दिया गया है।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
10 of 15
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्घालुओं को इस साल कटरा के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। ये ट्रेन 2013 के रेल बजट में घोषित हुई थी, लेकिन अभी तक चल नहीं सकी। कालका-कटरा ट्रेन हफ्ते में दो दिन जाएगी। इस साल चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसकी घोषणा पिछले रेल बजट में हुई थी। ये ट्रेन पहले ट्रायल के रूप में चलाई गई थी।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
11 of 15
पीयू में ही पहला ऐसा क्रिकेट ग्राउंड होगा, जहां एक साथ चार पिच होंगे। दो पिचों पर एक साथ टूर्नामेंट कराए जा सकेंगे, जबकि दो पर खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। पंचकूला के सेक्टर तीन स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हाई टेक इंटरनेशनल मल्टीपर्पज हॉल तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तीन दिसंबर से शुरू किया गया है। प्रदेश का पहला मल्टीपर्पज हॉल होगा, जिसमें आठ इनडोर खेल की सुविधा खिलाड़ियों को एक साथ एक छत के नीचे मिलेगी।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
12 of 15
पीजीआई में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एडवांस आई सेंटर व रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रीपेड सर्विस शुरू होगी। लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए तैयारी पूरी है। एमआरआई, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की सुविधा ओपीडी में शुरू होगी। एडवांस आई सेंटर में मरीजों के लिए कई नए पैकेज शुरू होंगे। वायरोलॉजी लैब में इबोला जैसे वायरस की जांच शुरू हो सकती है। 250 बेड का हॉस्पिटल शुरू हो जाएगा। हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलेटर सीटी सिन्युलेटर इंस्टॉल होगा। इससे पीजीआई में कैंसर का इलाज देशभर में सर्वोत्तम होगा।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
13 of 15
जीएमसीएच 32 में इस साल कैथ लैब की शुरुआत हो सकती है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्किन डिपार्टमेंट में लेजर क्लीनिक खोले जाने की संभावना है। एक्सटेंशन के लिए मिल सकता है 150 करोड़ का बजट। रिसर्च यूनिट बनकर तैयार हो सकती है।
तस्वीरों में देखिए, 2015 की 15 खबरें आपके काम की
14 of 15
चंडीगढ़ में टोल फ्री नंबर 108 पर एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। सेक्टर-45 में 50 बेड का हॉस्पिटल तैयार हो जाएगा। सेक्टर-16 जीएमएसएच में कैंसर जैसे गंभीर मर्ज का इलाज शुरू हो सकता है। सेक्टर-22 हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की सुविधा शुरू होगी।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी कक्षाआ का सिलेबस बदलने का फैसला लिया है। नया सिलेबस सेशन-2015-16 से लागू हो जाएगा। यह फैसला बुधवार को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। वहीं, बोर्ड ने किताबों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।