नहर की सफाई की जा रही थी तो एक लाश मिलने से सभी सभी दंग रह गए लेकिन एकाएक 15 लाशें निकल आई, जो अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।
विज्ञापन
2 of 7
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
सिरसा ब्रांच नहर में मिली 15 शवों में से अब तक सिर्फ दो शवों की ही शिनाख्त हो पाई है। शिनाख्त के बाद दोनों शवों की आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया है। शिनाख्त के दौरान पंजाब पुलिस और सदर पुलिस मौजूद रही। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि जिन दो शवों की शिनाख्त हुई है वह पंजाब के सामाना और पटियाला से बहकर नरवाना पहुंची है। उन्होंने बताया कि एक शव पटियाला निवासी कर्मजीत और दूसरा सामाना निवासी हैप्पी की है।
विज्ञापन
3 of 7
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया है। सामाना निवासी मृतक हैप्पी के परिजनों ने बताया कि हैप्पी 11 मार्च को घर से किराना की दुकान पर गया था। उसी दिन से वह लापता था। हैप्पी के पिता अमीर चंद ने कहा कि शव बुरी तरह सड़ चुका है लेकिन शव की एक बाजू पर हैप्पी व दूसरी बाजू पर सांप का निशान होने के कारण ही पहचान हुई। वही नागरिक अस्पताल में मौजूद 13 शवों की शिनाख्त के लिए हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ से काफी लोग आ रहे है।
4 of 7
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
शवों के कारण नागरिक अस्पताल में फैली दुर्गंध
नागरिक अस्पताल में बने पोस्टमार्टम रूम के एक ही कमरे में बिना किसी फ्रीजर के गली सड़ी हालत में लाशें रखी गई हैं। लाशों की बदबू इतनी फैल गई है कि कोई भी आदमी कमरे में घुसकर लाशों की शिनाख्त करने में दिक्कत महसूस करता है। लाशों को रखने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। न कोई डीप फ्रीजर की व्यवस्था है और न ही कोई बर्फ डाली गई। पोस्टमार्टम रूम में लाइट की भी खास सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
रोज दर्जनों परिवार पहुंच रहे शव देखने
पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से लोग अपने खोए लोगों को पहचान के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन एक साथ इतने शव मिलने और उनकी हालत गली-सड़ी होने के कारण इनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है, जो कि पुलिसवालों के लिए सिरदर्द बन गया है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : File Photo
गोताखोरों की शिकायत पर मामला दर्ज
नरवाना थाना पुलिस ने सिरसा ब्रांच नहर से शवों को बाहर निकालने वाले गोताखोर आशु मलिक और काफिल खान की शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। गोताखोर आशु मलिक ने बताया कि उसने गांव ढाकल के निकट सिरसा ब्रांच नहर से उसने शवों को बरामद किया है।
गोताखोर कर रहे लाश की सफाई
खनौरी निवासी गोताखोर आशु मलिक और कफील खान ने सभी गली सड़ी लाशों को निकालकर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम तक पहुंचाया। दोनों गोताखोर पोस्टमार्टम रूम में लाशों की सफाई तक करते हैं जहां आमजन मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हैं। गोताखोर आशु मलिक और कफील खान ने बताया कि वह भाखड़ा से लाश निकालने का काम 26 वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही।