गुरु का सम्मान करना चाहिए, लेकिन 12वीं का छात्र अपने ही स्कूल की प्रिंसीपल का कातिल बन गया। अब उसने पुलिस को कत्ल करने की वजह बताई।
विज्ञापन
2 of 9
यमुनानगर में प्रिंसीपल को मारी तीन गोलियां
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट शिवांश गुंबर ने महिला प्रिंसिपल रितु छाबड़ा को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता रिवॉल्वर से कितनी गोलियां चलीं, मैं ट्रिगर दबाता रहा।
विज्ञापन
3 of 9
Yamunanagar Murder
आरोपी ने बताई हत्या की ये वजह
हत्या की वजह पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रिंसिपल बात-बात पर डांटती थी, इसलिए मैं हताश था। प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के कमरे में गया, लेकिन प्रिंसिपल ने फाइल लेने से मना कर दिया। धमकी दे रही थीं कि बोर्ड एग्जाम के लिए रोल नंबर नहीं देंगी। क्लास अटेंड न करने पर चेतावनी दी गई थी। डर था कि मीटिंग में प्रिंसिपल मेरे पेरेंट्स को शिकायत करेंगी। इसलिए प्रिंसिपल की हत्या करने की सोची।
4 of 9
Yamunanagar Murder
अलमारी तोड़कर निकाली पिता की लाइसेंस रिवाल्वर
एसपी राजेश कालिया के मुताबिक, शिवांश ने बताया कि शनिवार सुबह उसके पिता काम से घर से निकल गए। इसके बाद घर पर उसके अलावा उसकी मां थी। जब उसकी मां घर के कामों में व्यस्त हो गई तो उसने रॉड के जरिए अलमारी का लॉक तोड़ा और पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर अपने कपड़ों में छुपा ली। इसके बाद वह मां को कोचिंग जाने के लिए बोलकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
5 of 9
Yamunanagar Murder
शनिवार को पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग थी
एसपी के मुताबिक, शनिवार को स्कूल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग थी। दोपहर 12 से दो बजे तक होने वाली मीटिंग में शिवांश के पिता को भी आना था, लेकिन वह अकेले ही स्कूल आया। वह प्रोजेक्ट की फाइल लेकर प्रिंसीपल के पास गया, लेकिन उन्होंने फाइल लेने से इंकार कर दिया। एक बार तो शिवांश लौट गया था, लेकिन वापिस आया और कपड़ों में छिपाकर रखी रिवाल्वर निकालकर प्रिंसिपल पर चार गोलियां दाग दी।
विज्ञापन
6 of 9
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
पढ़ाई में कमजोर था शिवांश
एसपी ने बताया कि शिवांश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि वह पढ़ाई में कमजोर था। वह कॉमर्स विद इकोनोमिक्स का स्टूडेंट था। प्रिंसिपल ही इकोनोमिक्स पढ़ाती थी। प्री बोर्ड एग्जाम में वह एकाउंट में फेल था, जबकि अन्य चार सब्जेट्स में भी उसके नंबर काफी कम थे। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण प्रिंसिपल उसे पहले भी कई बार डांट चुकी थी। एक हफ्ते पहले भी प्रिंसिपल ने उसे इसके लिए डांटा था।
विज्ञापन
7 of 9
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वारदात
प्रिंसिपल पर छात्र की ओर से की गई फायरिंग की वारदात के फोटो और पकड़े गए आरोपी की वीडियो चंद मिनटों के बाद ही व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने कॉमेंट भी दिए। घटना के बाद स्कूल व अस्पताल के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पूरे शहर में दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
8 of 9
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
फेफड़े में फंसी गोली बनी मौत की वजह
प्रिंसिपल रितु छाबड़ा (46) को स्कूल संस्था के ही स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर करीब 30 मिनट तक डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार छाती में गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके फेफड़े में फंस गई थी, वही मौत की वजह बनी। उधर, इस हत्याकांड के बाद मैनेजमेंट ने स्कूल को 22 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है।
शिवांश ने घर नहीं बताया कि डांटा गया था
एसपी के मुताबिक, शिवांश के पिता राजेश छाबड़ा ने बताया कि हमें नहीं पता था कि शिवांश पढ़ाई में कमजोर है। ना ही शिवांश ने हमें कभी बताया कि उसे पढ़ाई को लेकर स्कूल में डांटा गया है। बता दें कि राजेश की चिट्टा मंदिर के पास चाऊमीन और अन्य फास्ट फूड पदार्थों की फैक्ट्री है। पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने पुलिस को बयान दिए। पुलिस ने शिवांश के खिलाफ हत्या व उसके पिता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया गया है।