रामपाल मामले में आतंकवादी या नक्सलवादियों से संबंध का पता लगाने के लिए पुलिस ने अब रामपाल के पार्टनर की बेटी को रिमांड पर लिया है। उसके अलावा पुलिस और एसआईटी ने रामपाल के बेटे सहित 12 अनुयायियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। टीम इन्हें अन लॉ फुल एसेंबली एक्ट के तहत लेकर आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, क्या पार्टनर की बेटी खोलेगी रामपाल की पोल?
2 of 4
बलजीत रामपाल की आएसएसएस कमेटी में पार्टनर है। ऐसे में उससे रामपाल की आतंकवादी गतिविधियों के बारे में बहुत कुछ पता लग सकता है। रामपाल की खास सेविका और बलजीत की बेटी बबीता को भी पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। उम्मीद है कि बबीता से कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
देखिए, क्या पार्टनर की बेटी खोलेगी रामपाल की पोल?
3 of 4
रामपाल का बेटा वीरेंद्र, बलजीत, बबीता, सोनू, कुशलदास, जगदीश, सुखबीर, अनिल, देवेंद्र, सतबीर, जोगेंद्र, मनोज, नायब को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। रामपाल के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अब तक जानकारी नहीं दी गई थी।
रामपाल के नौ खास राजदारों में से एक बलजीत को भी पुलिस जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। बरवाला एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आश्रम में मिले अस्पताल संबंधी उपकरणों की जांच मामले को एसपी सतेंद्र गुप्ता देख रहे हैं।