पंजाब के पटियाला में मुथूट फाइनेंस के ऑफिस में बड़ी डकैती पड़ी। लुटेरे 11 किलो सोना और 2.80 लाख की नकदी लूट ले गए। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
मुथूट फाइनेंस में 11 किलो सोने की डकैती, कैश भी ले गए
2 of 5
डकैती पटियाला में त्रिपड़ी मार्केट स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में पड़ी। तीन लुटेरे दिनदहाड़े ऑफिस में घुसे और पिस्तौल के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। कर्मियों से सेफ की चाबियां लेकर गहने और नकदी लूट फरार हो गए।
विज्ञापन
मुथूट फाइनेंस में 11 किलो सोने की डकैती, कैश भी ले गए
3 of 5
घटना की सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आईजी परमजीत सिंह गिल, एसपी (सिटी) प्रितपाल सिंह थिंद, डीएसपी सिटी टू गुरदेव सिंह धालीवाल और त्रिपड़ी थाना इंचार्ज राजेश छिब्बर मौके पर पहुंचे।
मुथूट फाइनेंस में 11 किलो सोने की डकैती, कैश भी ले गए
4 of 5
आईजी गिल ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे तीन नकाबपोश लुटेरे मुथूट कंपनी के ऑफिस में दाखिल हुए। उस समय मैनेजर दर्शन सिंह, अन्य कर्मी नवदीप कौर और वीनस मौजूद थीं। लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कर्मियों से सेफ की चाबियां लीं और उससे 11 किलो सोने के गहने और 2.80 लाख की नकदी लूट फरार हो गए। इसके बाद कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
मुथूट फाइनेंस में 11 किलो सोने की डकैती, कैश भी ले गए
5 of 5
खबर लिखे जाने तक फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके से जो वहां से फिंगर प्रिंट हासिल कर रहे थे। आईजी ने बताया कि कंपनी के दफ्तर में सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं।