फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 साल की उम्र में भी दौड़तीं हैं ये, देखिए क्या है ऐसी सेहत का राज

Mon, 14 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Maan Kaur
ये भारत की 'मान' है, जो 101 साल की उम्र में भी रेसिंग करती हैं। देखिए क्या है इनकी ऐसी सेहत का राज...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Maan Kaur
चंडीगढ़ की 101 वर्षीय मान कौर ने हिस्ट्री चैनल पर चंडीगढ़ का मान बढ़ाया। शो ‘ओ माई गॉड ये मेरा इंडिया’ में मान कौर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके माध्यम से इस उम्र में भी डाइट का पूरा ध्यान, योगा और जॉगिंग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने व उनसे प्रेरणा लेती हुई युवा पीढ़ी को भी दिखाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Maan Kaur
इस डॉक्यूमेंट्री को मई में पटियाला में शूट किया गया था। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के खेल मैदानों, स्पोर्ट्स साइंस विभाग में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। इसे बनाने वाले मुंबई से आए थे, जिन्हाेंने सुबह छह से 10 बजे तक विभिन्न स्पोर्ट्स की गतिविधियों पर मान कौर का शूट किया था। 

4 of 6
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
यहां जीते मेडल :
कनाडा में 2013 के अंत में मास्टर्स चैंपियनशिप में 400, 200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट, 100 मीटर स्प्रिंट, गोला फेंक, ज्वेलियन थ्रो में कुल पांच गोल्ड जीत चुकी हैं। अमेरिका में 2013 में आयोजित वर्ल्ड सीरीज गेम्स में मान कौर 100 मीटर स्प्रिंट, 200 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर स्प्रिंट, शॉटपुट, ज्वेलिन थ्रो में हिस्सा लेते हुए पांच गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
101 साल की मान कौर
अमेरिका में 2011 में अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में भाग लेते हुए न केवल वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया, बल्कि एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब भी उन्हें दिया गया। मान कौर भारत की पहली वेटरन खिलाड़ी हैं जिन्हें यह खिताब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने भी उन्हें विस्तार से बताया कि बताया कि वह किस तरह से अपनी सेहत का ध्यान रखती है। इन्हाेंने बताया कि वह पिछले कई सालाें से तली चीजें का परहेज करती आ रही हैं। फल और जूस ज्यादा लेती हैं। नियमित रूप से सुबह और शाम को सैर भी करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें