फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000/500 का नोट बदलने को लेकर डाकघरों में अब नई व्यवस्था लागू

Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
नोटबंदी पर नई व्यव्स्था - फोटो : अमर उजाला
नोट जमा करवाने के लिए डाकघरों के अंदर और बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों से अब शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं, ताकि लोग 24 नवंबर तक अपनी आईडी का दोबारा प्रयोग न कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
नोटबंदी पर नई व्यव्स्था
इसके अलावा, बैंकों में हर व्यक्ति का डाटा तुरंत अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालय से अतिरिक्त स्टाफ बुलाया गया है।  एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुले प्रधान डाकघर सहित उप-डाकघरों में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब नोट बदलवाने वाले फॉर्म के साथ शपथ पत्र भी जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
नोटबंदी पर नई व्यव्स्था - फोटो : अमर उजाला
 शपथपत्र में संबंधित व्यक्ति का नाम और घर का ब्योरा दर्ज कराया जा रहा है। शपथपत्र में स्पष्ट लिखा है कि संबंधित व्यक्ति 24 नवंबर से पहले पुराने नोट बदलवाने के लिए अपनी आईडी का दोबारा प्रयोग नहीं करेगा। 

4 of 5
नोटबंदी पर नई व्यव्स्था
प्रधान डाकघर के प्रवर डाक पाल एसके मान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से एक ही आईडी से बार-बार पुराने नोट बदलवाने की समस्या आ रही थी। इस वजह से भीड़ तो बढ़ती है, दूसरे जरूरतमंद लोगों को पैसे मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोटबंदी पर नई व्यव्स्था - फोटो : अमर उजाला
इस कारण हर व्यक्ति से शपथपत्र भरवाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा रोहतक, झज्जर और बहादुरगढ़ के सभी उप-डाकघरों में कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हर दिन प्रधान डाकघर से करीब 500 व्यक्ति 24 से 25 लाख का कैश बदलवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें