फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP ऑफिस के बाहर 100 महिलाओं ने की सुसाइड की कोशिश, वजह चौंकाने वाली

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
एसपी और पुलिस कर्मियों के हाथ पैर उस समय फूल गए, जब ऑफिस में करीब 100 महिलाएं आकर सुसाइड करने की कोशिश करने लगी। वजह चौंकाने वाली निकली।
विज्ञापन

2 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। कॉ-आपरेटिव बैंक के अधिकारियों और सोलर एनर्जी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में कार्यवाही ना होने से नाराज सौ के करीब गांव अयालकी की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची गई। यहां एक महिला ने स्प्रे पीकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन ऐन मौके पर पुलिसकर्मियों ने उससे बोतल छीन ली, वरना बवाल हो जाता।
विज्ञापन

3 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
इस घटना से एक बार लघुसचिवालय स्थित पुलिस मुख्यालय पर हड़कंप मच गया और पुलिस कर्मचारियों ने इसके बाद अयालकी की इन महिलाओं की मुलाकात जिले के नए पुलिस कप्तान कुलदीप यादव से करवाई। एसपी यादव ने महिलाओं को निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिया लेकिन महिलाएं इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखी और उन्होंने जल्द ही कॉआपरेटिव बैंक का घेराव करने का ऐलान किया है।

4 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
अयालकी की इन महिलाओं का नेतृत्व कर रही राजबाला, किरण, लखविंद्र कौर, रेशमा देवी आदि ने बताया कि लगभग तीन साल पहले उनके गांव अयालकी में तरबस एनर्जी नामक एक सोलर कंपनी ने प्लांट लगाया था, वो और उनके साथ गांव की तकरीबन सौ औरतों को वहां पर बतौर सहायक की नौकरी दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
इन महिलाओं का आरोप है कि कंपनी के मालिकों ने इसके लिए उन्हें 55 सौ रूपए प्रति माह वेतन देने की बात कही और वेतन कॉपरेटिव बैंक के खाते में डालने को कहा। उन्हें कहा गया कि जिन महिलाओं का खाता नहीं है, उन्हें बैंक का खाता कंपनी खुलवाकर देगी और उन महिलाओं से उनके कागजात लेकर उनका खाता खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
महिलाओं का आरोप है कि उसी समय उनसे एक फार्म पर भी साइन करवा लिया गया और इसी फार्म के सहारे कंपनी के मालिकों ने बैंक अधिकारियों से सांठगांठ करके सौ महिलाओं के नाम एक-एक लाख रूपए का लोन निकलवा लिया और फिर कंपनी के मालिक फरार हो गए। महिलाओं का कहना है कि उन्हें लोन के बारे में पता ही नहीं था और ना ही उन्हें ये राशि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुसाइड करने थाने पहुंच गई ये महिला
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बैंककर्मी उनसे लोन की किस्त मांगने लगे। महिलाओं का आरोप है कि वो पिछले तीन साल से विभिन्न अधिकारियों के सामने इन आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की जिसके चलते मजबूरन आज उन्हें स्प्रे पीने की कोशिश करनी पड़ी। महिलाओं का आरोप है कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गइ तो वे ये कोशिश दोबारा भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें