पीजीआई, चंडीगढ़ में आज एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प पीजीआई के ब्लॉक ए में जाकिर हॉल में लगाया गया। कैम्प स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लगाया गया था। इस आयोजन में थैलासेमिक चिल्ड्रन वेल्फेयर एसोसिएशन ने भी सहयोग किया। कैम्प में काफी संख्या में रक्तदाताओं ने ब्लड डोनेट किया। पीजीआई के चिकित्सकों एवं नर्सों ने कैम्प के सफल आयोजन में अहम योगदान दिया।