फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं: अन्ना

Mon, 23 Mar 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के जालंधर पहुंचे प्रसिद्ध गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे ने राज्यपाल के सामने चौंकाने वाला बयान दिया। अन्ना ने कहा, 'मेरे आंदोलन से कुछ लोग इतने खफा हैं कि मुझे जान से मारने की धमकियां तक दी जा रही हैं। मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं 30 साल से आंदोलन कर रहा हूं।' हजारे रविवार को एक कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए जालंधर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं: अन्ना

2 of 5
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर किसानों के साथ धक्का कर रही है। वे ऐसा नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि अन्ना हजारे ने पहले मेरा विरोध क्यों नहीं किया। मैं तो शुरू से ही उन सरकारों और नेताओं का विरोध करता रहा हूं, जो जनता के हितों की रक्षा करने में असफल साबित हुई हैं।
विज्ञापन

मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं: अन्ना

3 of 5
अन्ना ने कहा कि मुझे किसी राजनीतिक सपोर्ट की जरूरत नहीं है। अगर सोनिया गांधी भी मुझे सपोर्ट कर रही हैं तो वो भी एक तरह की राजनीति ही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्होंने कहा कि सत्ता मिलते ही आप में जो हंगामा शुरू हो गया है, वह ठीक नहीं है। मैं मानता हूं कि सत्ता में आते ही बुद्धि बदल जाती है।

मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं: अन्ना

4 of 5
नेताओं को सत्ता हासिल करने के लिए वो वादे करने चाहिए जो वे पूरे कर सकें। वादे करते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इन वादों को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा। पंजाब में बढ़ते नशों पर उन्होंने कहा है कि केवल कथनी से नशों पर रोक लगाना संभव नहीं है। कथनी और करनी को मिलाकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं: अन्ना

5 of 5
कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि नशों को लेकर पंजाब का नाम कुछ ज्यादा ही बदनाम किया गया है। इसके कारणों पर गहन चिंतन करने की जरूरत है। पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि सुरक्षा बलों के खिलाफ कुछ पार्टियां धरने लगाने के बयान देती हैं जो निंदनीय है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे के नाम पर कईयों ने राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें