एचपीयू में पानी के लिए हाहाकार, छात्रों ने जबरदस्ती टैंकर रोककर भरा पानी, तस्वीरें
Sun, 08 May 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
एचपी यूनिवर्सिटी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां कुलपति कार्यालय जा रहे टैंकर को छात्रों ने रोक लिया और उसे गर्ल्स हॉस्टल ले गए। हॉस्टल में कई दिन से पानी की किल्लत होने के कारण गुस्साए छात्रों ने जबरदस्ती टैंकर अपने कब्जे में ले लिया।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 9
तीन दिन से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति से गुस्साए एसएफआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एचपीयू परिसर में हंगामा किया। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलपति कार्यालय की ओर जा रहे नगर निगम के पानी के टैंकर को रोक दिया और बाल्टी, बोतलों तथा गैलन के साथ टैंकर पर चढ़ गए।

3 of 9
छात्रों ने टैंकर चालक से इसे गर्ल्स हॉस्टल ले जाने के लिए कहा। साथ ही कार्यकर्ता मौके पर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

4 of 9
गुस्साए छात्रों ने चालक की एक न सुनी और इसके बाद जबरन टैंकर को गर्ल्स हॉस्टल ले गए।

5 of 9
यहां टैंकर आने की सूचना फैलते ही छात्राएं बाल्टियां लेकर हॉस्टलों से बाहर आई गई। देखते ही देखते यहां लंबी कतारें भी लग गईं।

6 of 9
बाद में यहां भारी संख्या में मौजूद छात्राओं ने बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर पानी भरा।

7 of 9
इसके बाद छात्रों ने खाली बर्तन के साथ प्रदर्शन भी किया।

8 of 9
इधर, पूरा दिन लाइन मरम्मत का होता रहा काम नगर निगम शिमला की जल शाखा और एचपीयू की जल शाखा के कर्मचारी लाइन के बंद पड़ने के फॉल्ट का पता लगाकर उसे ठीक करने में जुटे रहे। वहीं, छात्रों का कहना है कि प्रशासन पानी के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रहा है।

देर शाम तक लाइन को बहाल कर दिया गया और सप्लाई चालू कर दी गई। नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि देर शाम को एचपीयू कैंपस और छात्रावासों में पेयजल आपूर्ति कर दी गई थी।