जमा दो के टॉपर्स ने बताया सफलता का मंत्र, जानिए क्या है इनके सपने
Tue, 26 Apr 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 15
हिमाचल बोर्ड की जमा दो की परीक्षा में इस बार बेटियों ने फिर कमाल कर दिया है। आइए मिलते हैं ऐसे ही कुछ टॉपर्स से और जानते हैं उनके सपने..
- फोटो : अमर उजाला

2 of 15
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के सुव्रत शर्मा ने जमा दो की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान झटका है। सुव्रत का सपना वैज्ञानिक बनना है। इसके लिए सुव्रत दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई कर रहा है। सुव्रत शर्मा के पिता शशिकांत शर्मा कांगू स्कूल में कॉमर्स के लेक्चरर हैं, जबकि माता संतोष शर्मा गृहणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय सुव्रत ने अपने स्वर्गीय दादा और दादी को दिया है।

3 of 15
धर्मशाला के दयानंद मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की तमन्ना कौशल ने कामर्स में टॉप किया है। तमन्ना ने 500 में से 482 अंक हासिल किए। टॉप करने के बाद परिवार संग मिठाइयां बांटकर उन्होंने सफलता का जश्न मनाया।

4 of 15
कला संकाय में 471 अंक लेकर टॉप करने वाला राहुल शर्मा एचएएस बनना चाहता है। राहुल मंडी जिला के सीनियर सेकंडरी स्कूल दुब्बल का छात्र है।

5 of 15
कला संकाय में प्रदेश में 94.20 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोशन लाल का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करने का है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले इस होनहार ने कहा कि फिलहाल वह कोचिंग के लिए प्लान कर रहा है। कहा कि वह दिन में 18 घंटे से अधिक पढ़ाई करते हैं। ट्यूशन उन्होंने नहीं पढ़ी। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे ही ध्यान से पढ़ते थे। उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और अर्की स्कूल के स्टाफ को दिया है।

6 of 15
कला संकाय में ही 92.20 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में चौथे नंबर पर रहकर नाम रोश करने वाली दीक्षा शिक्षिका बनकर समाज में नाम कमाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि घर में पढ़ाई करके ही वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। स्कूल में पढ़ाई पर वह ध्यान देती थी और वहीं पढ़ाई घर में भी दोहराती रही। उनके पिता एक मजदूरी का काम करते हैं। दीक्षा कुमारी अपने माता पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ी है। दीक्षा की माता प्रोमिला देवी आशा वर्कर है। होनहार छात्रा की इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और गुरूजनों को दिया है।

7 of 15
रावमापा चंबोह की छात्रा सुनीता ने जमा दो की आर्ट्स संकाय की परीक्षा में 11वां स्थान झटका है। सुनीता के पिता प्यार चंद मजदूरी करते हैं, जबकि माता आशा देवी गृहणी है। सुनीता का सपना आईपीएस अधिकारी बनना है। परीक्षा के लिए सुनीता रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करती थी। सुनीता ने बताया कि ग्रेजुएशन करने के बाद वह आईपीएस बनूंगी। अपनी सफलता का श्रेय सुनीता ने अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया है। सुनीता ने बताया कि हमें अभिभावकों का कहना मान कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसी से सफलता प्राप्त की जा सकी है।

8 of 15
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स ) की छात्रा युक्ता तोमर ने कला संकाय में 92.40 फीस दी अंक लेकर बोर्ड मेरिट में तीसरा रैंक पाया है। पिता दीप चंद तोमर और माता लीला तोमर ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत ने उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है। युक्ता का कहना है कि उसने दिन रात एक कर परीक्षा के लिए तैयारियां की थीं। सिरमौर जिला के शिलाई की रहने वाली युक्ता का सपना है कि वह एक सफल और आदर्श शिक्षिका बनकर शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर देश के विकास में सहभागी बने।

9 of 15
सरकाघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसेरन की छात्रा रूमा देवी ने कला संकाय में पांचवां स्थान हासिल किया है। गांव भटोह की रूमा देवी ने 460 (92) फीसदी अंक हासिल किए है। रूमा देवी का सपना प्रोफेसर बनने का है। रूमा के पिता मजदूरी करते हैं व माता गृहिणी होने के साथ मनरेगा में भी दिहाड़ी लगाती है। रूमा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों व माता-पिता को दिया है।

10 of 15
पोर्टमोर स्कूल की स्कूल की छात्रा शहनाज मस्ताना ने कला संकाय की ही बोर्ड मेरिट में 450 अंक (90 फीसदी) लेकर 13वां स्थान पाया है। शहनाज का कहना है कि वह प्रशासनिक अफसर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

11 of 15
आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर की छात्रा प्रीति चंदेल ने 12वीं कक्षा (साइंस) में 486 अंक प्राप्त करके प्रदेश भर में तीसरे स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अनिता चंदेल व गुरूजनों को दिया है। प्रीति के पिता का निधन काफी वर्ष पूर्व हो चुका है, जबकि माता हेल्थ वर्कर हैं। वर्तमान में प्रीति एआईएमटी टेस्ट की तैयारी कर रही है। 10वीं कक्षा में प्रीति ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

12 of 15
मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मिस्त्री की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी मंहगे स्कूलों में पढ़ने वालों के लिए मिसाल बन गई। स्कूल के सामने मिस्त्री की दुकान करने वाले सुभाष चंद और उनके परिवार के लिए बोर्ड परीक्षा की जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम खुशियों की सौगात लेकर आया। उसके परिवार की मेहनत का नतीजा रहा कि बेटी रेखा ने मुफलिसी के बावजूद बोर्ड मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया। इस मुकाम को पाने के लिए रेखा कौंडल रोजाना लगभग सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थी। पढ़कर कामयाब होने के जुनून में उसने अपने प्रिय खेल बैडमिंटन से आठवीं कक्षा से ही नाता तोड़ लिया। रेखा एक अच्छे टीचर के रूप में अपना भविष्य देखती है।

13 of 15
स्कूल शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश के 10+2 वाणिज्य संकाय में नाहन की अमिशा गर्ग ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रा सीएस(कंपनी सेक्रेटरी) बनना चाहती है। रोज 4 से 5 घंटे अध्ययन करती थी। नाहन की गुन्नूघाट निवासी छात्रा के पिता राजेश गर्ग कैमिस्ट है। छात्रा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए है। 500 में से 475 अंक प्राप्त कर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है।

14 of 15
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुबल की छात्रा मधु ठाकुर ने 12वीं कला संकाय में मेरिट में 13वां स्थान हासिल किया है। मधु ठाकुर ने 450 (90) फीसदी अंक हासिल किए हैं। सलेरा गांव निवासी मधु ठाकुर का सपना वकील बनने का है। मधु वकील बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। मधु के पिता भूमि सिंह निजी कंपनी में काम करते हैं। जबकि माता धनी देवी गृहणी हैं।

गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा विभाती मस्ताना ने प्रदेश भर में पांचवां स्थान हासिल किया है। विभाती के पिता राजकुमार मस्ताना बल्डूहक स्कूल में रसायन विज्ञान के लेक्चरर हैं। जबकि माता शीला देवी भूंपल स्कूल में इकोनॉमिक्स की लेक्चरर हैं। विभाती का सपना सर्जन बनना है। विभाती ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य और अभिभावकों को दिया है।