केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा देने वाले करीब 69 हजार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने केसीसी बैंक भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड ने केसीसी बैंक में ग्रेड थ्री अधिकारी, ग्रेड फोर क्लर्क और ग्रेड फोर कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए 20 दिसंबर 2015 को लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा के आए परिणाम के बाद बोर्ड ने 483 उम्मीदवारों के नाम इंटरव्यू के लिए चयनित कर लिए हैं। इनकी सूची भी बोर्ड ने जारी कर दी है। इंटरव्यू के लिए इन उम्मीदवारों की सूची बोर्ड ने केसीसी बैंक के एमडी को भेज दी है।
विज्ञापन
2 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तिथि केसीसी बैंक जल्द ही तय करेगा। ग्रेड थ्री अधिकारी पदों के लिए 9087 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से 7324 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। ग्रेड फोर क्लर्क पदों के लिए 56492 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 48076 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। 2458 उम्मीदवार ग्रेड फोर कंप्यूटर ऑपरेटर पदों की लिखित परीक्षा में बैठे थे। इसमें से 2056 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठे थे। उधर, केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सपैहिया ने सुप्रीम कोर्ट के स्टे हटाने के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
3 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने कहा कि केसीसी बैंक भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट पर लगी स्टे को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट में राजकुमार बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार मामले की सुनवाई हुई।
4 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फरवरी को केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट पर लगाए गए अंतरिम स्टे के निर्देश को वापस ले लिया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए कि वह बैंक की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाए और लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करे।
विज्ञापन
5 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
याचिकाकर्ता राजकुमार ने इससे पहले हाईकोर्ट हिमाचल में 21 नवंबर 2015 को याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर 2014 को केसीसी बैंक के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
6 of 7
केसीसी बैंक भर्ती
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के केस की सुनवाई के दौरान रिजल्ट निकालने को लेकर स्टे लगा दिया था। फैसले के बाद बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चलती रहेगी।
केसीसी बैंक ने 154 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे थे। केसीसीबी ने ग्रेड-3 ऑफिसर के 15, ग्रेड-4 क्लर्क के 128 और कंप्यूटर ऑपरेटरों के 11 पदों के लिए 20 दिसंबर को भर्ती परीक्षा ली थी। परीक्षा के लिए 91859 ने आवेदन किया था जबकि 69052 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे।