फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10th रिजल्ट : दिल्ली नौवें पायदान पर, कमाल नहीं दिखा सके बच्चे

Sun, 29 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दिल्ली रीजन के बच्चे कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें हैं। दिल्ली रीजन में 91.76 फीसदी छात्र उतीर्ण हुए हैं जबकि बीते साल यह आंकडा 96.29 फीसदी था। इस तरह यहां रिजल्ट का ग्रॉफ 4.53 फीसदी नीचे गिरा है। इस रीजन में लड़कियां 92.57 फीसदी और लड़के 91 फीसदी पास हुए हैं।
विज्ञापन

दस रीजन में बीते साल की तरह ही दिल्ली रीजन नौवें स्थान पर कायम है

2 of 9
सीबीएसई के दस रीजन में बीते साल की तरह ही दिल्ली रीजन नौवें स्थान पर कायम है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 89.13 फीसदी रहा है। जबकि यह बीते साल 95.82 फीसदी था। वहीं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का जो रिजल्ट बीते साल 90.41 फीसदी था वो इस साल लुढ़कर 83.56 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है

3 of 9
दिल्ली रीजन में रिजल्ट बेहद उत्साहवर्धक न रहे हों लेकिन राहत की बात यह है कि इस रीजन के अंतर्गत आने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। उसके स्त्रबाद केन्द्रीय विद्यालय(केवी) रहे हैं। केवी में पास प्रतिशत 99.52 फीसदी रहा है।

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा

4 of 9
जबकि उसकेबाद निजी स्कूल रहे हैं जिनका पास प्रतिशत 95.43 फीसदी है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सबसे खराब रिजल्ट 83.56 फीसदी के साथ सहायता प्राप्त स्कूलों का रहा है। इन स्कूलों का रिजल्ट बीते साल के मुकाबले में 6.69 फीसदी गिरा है। जबकि सरकारी स्कूलों के रिजल्ट में 6.85 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन

ऐसे सुलझाएं सीजीपीए की पहेली

5 of 9
ऐसे सुलझाएं सीजीपीए की पहेली :
देशभर में दसवीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बच्चों को रिजल्ट में ग्रेड अंक दिए जाते हैं। ऐसे में बच्चों को यह पता नहीं चल पाता कि उन्हें कितने सदी अंक मिले हैं। ग्रेड को अंकों में एक फॉर्मूले से समझा जा सकता है।
विज्ञापन

आसानी से छात्र अपना रिजल्ट अंकों में निकाल सकते हैं

6 of 9
cbse
इस तरह से इस फॉर्मूले के आधार पर आसानी से छात्र अपना रिजल्ट अंकों में निकाल सकते हैं। मसलन, यदि छात्र को अतिरिक्त विषय को छोड़कर अपने विषयवार ग्रेड निकालने हैं तो उसे ग्रेड प्वाइंट को 9.5 से गुणा करना होगा।
विज्ञापन

ग्रेड अंकों को जोड़ कर उसे पांच से भाग करना होगा

7 of 9
वहीं समग्र प्रतिशत निकालने के लिए पांचों विषयों के ग्रेड अंकों को जोड़ कर उसे पांच से भाग करना होगा। इसके पश्चात जो भी प्राप्तांक प्राप्त होगा उसे 9.5 से गुणा कर देना होगा। इस तरह से उन्हें अपना पूर्ण स्कोर पता चल जाएगा। मसलन यदि किसी छात्र को पांच विषयों में 9, 8.5, 7.2, 9, व 8 ग्रेड अंक मिले हों तो इन्हें जोड़कर पांच से भागकर 9.5 से गुणा करना होगा।

फॉर्मूला

8 of 9
फॉर्मूला :
विषयवार अंक प्रतिशत के लिए       9.5 गुणा ग्रेड प्वाइंट
अंकों का समग्र प्रतिशत के लिए        9.5 गुणा सीजीपीए
नोट- सीजीपीए(क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज) निकालने के लिए पांचों विषयों के ग्रेड प्वाइंट के जोड़ को पांच से भाग कर प्राप्त
होने वाले कुल को 9.5 से गुणा करना होगा।
विज्ञापन

वेबसाइट से रिजल्ट देखने में हुई दिक्कत

9 of 9
वेबसाइट से रिजल्ट देखने में हुई दिक्कत : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के नतीजे देखने में छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। सीबीएसई के नतीजे 2 बजे घोषित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन बोर्ड की ओर से एक बजे के आसपास ही नतीजे घोषित कर दिए गए। ऐसे में बोर्ड की ओर नतीजे देखने के लिए दी गई तीन वेबसाइट्स पर अचानक से लोड बढ़ गया। इस कारण से वेबसाइट थोड़ी धीमी पड़ गई। इस कारण से लगभग दो से तीन घंटे तक छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें