इस बार अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार को पड़ रहा है। धनतेरस के बाद साल का यह दूसरा सबसे बड़ा दिन है, जिस दिन बहुत सारे लोग सोना खरीदते हैं। अगर आप इस साल अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं वो 5 कारण, जिनके वजह से सोना खरीदना बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
जीएसटी के लागू होने के बाद महंगा हो जाएगा सोना
2 of 6
जुलाई में जीएसटी के लागू हो जाने के बाद सोने के दाम में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा टैक्स बढ़ने से भी ज्वैलरी का प्राइस बढ़ जाएगा, जिसमें किसी तरह की कमी होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
सोने के दाम में हो रही है धीरे धीरे बढ़ोतरी
3 of 6
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, जिससे इनके नया स्तर छूने की संभावना दिख रही है। इससे आगे के समय में सोना खरीदना महंगा हो जाएगा। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इससे बढ़िया मौका आगे नहीं मिलेगा।
कैशलेस इकनॉमी में गोल्ड खरीदना सही प्लानिंग
4 of 6
कैशलेस इकनॉमी में सोने में निवेश करना बढ़िया तरीका है। सोना खरीदने में अगर आप डिजिटल तरीके से इसका भुगतान करेंगे, तो आपका पूरा गोल्ड एक नंबर में दिखेगा। इससे इनकम टैक्स वाले भी काले धन से गोल्ड खरीदने को लेकर आपको परेशान नहीं करेंगे। अभी शहरी क्षेत्रों में तो लोग सोने की खरीद डिजिटल तरीके से करने लगें हैं, लेकिन छोटे शहरों और देहातों में इस तरह का रुझान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
सोना खरीदने में दिखता है भरोसा
5 of 6
एक आम भारतीय सोने की खरीद इसलिए करता है, क्योंकि उसे इसके निवेश पर भरोसा रहता है कि आने वाले समय में इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसलिए कम रेट में अच्छा रिर्टन पाने की उम्मीद है तो सोने से बढ़िया कोई और विकल्प नहीं है।
कई सारे बड़े ज्वैलर्स इस बार अक्षय तृतीया पर अच्छा डिस्काउंट दे रहे हैं, जिसकी वजह से सोना खरीदना काफी लुभावना साबित होगा। इसके अलावा यह बिलकुल सही समय है जब गोल्ड ज्वैलरी एक्सचेंज करने पर ज्वैलर्स काफी डिस्काउंट दे रहे हैं।