फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

Thu, 30 Mar 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 8
GST Council - फोटो : amarujala
सरकार अपने बहुअपेक्षित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 1 जुलाई 2017 से लागू करने की योजना में जुटी है। इस कानून से जुड़े चारों विधेयकों को लोकसभा में मंजूरी मिलने के बाद राज्यसभा में परामर्श के लिए भेजा जाएगा। आजादी के बाद इसे सबसे बड़ा आर्थिक सुधार कहा जा रहा है। जीएसटी का उद्देश्य है कि पूरे देश में वस्तुओं और सेवाओं की दर एक समान हो। इसके बाद लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से देने पड़ रहे कई कर खत्म हो जाएंगे। कई कर जीएसटी में ही जुड़ेंगे।
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

2 of 8
जीएसटी
जीएसटी की लागत कम हो जाएगी और टैक्स कंप्लायंस आसान हो जाएगा। अनुमान है कि इसके बाद टैक्स कलेक्शन का दायरा बढ़ेगा और सरकारी खजाने में आमदनी भी बढ़ेगी। ज्यादा लोग इससे जड़ेंगे। गरीब राज्यों को ज्यादा आमदनी होगी। मगर आम जनता को क्या लाभ होगा। जानिए जीएसटी के बाद क्या-क्या होगा सस्ता:
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

3 of 8
मारुति सुजुकी - फोटो : self
छोटी कारें, कॉम्पैक्ट एसयूवी, बाइक - जीएसटी लागू होने के साथ ये 45 हजार रुपये तक सस्ती हो जाएंगी। अभी इन गाड़ियों पर कुल 30-44 फीसदी तक टैक्स लगता है। लेकिन जीएसटी के तहत इन पर स्टैंडर्ड रेट 18 फीसदी टैक्स लगने की संभावना है।

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

4 of 8
cement
पेंट और सीमेंट - इस पर भी इक्साइज और वैट दोनों लगाए जाते हैं, जो बाद में एक हो जाएंगे।
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

5 of 8
सिनेमा हॉल पर टिकट कटाते दर्शक - फोटो : demo pics
मूवी टिकट - मूवी टिकट के सस्ते होने की उम्मीद है। अभी इस पर सर्विस टैक्स और एंटरटेनमेंट टैक्स दोनों ही लागू होते हैं।
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

6 of 8
f
बिजली के सामान- भी इन पर सामान्य तौर पर 12.5 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगती है जबकि 14.5 फीसदी तक वैट लगता है। जीएसटी लागू होने के बाद सिर्फ एक टैक्स 17-18 फीसदी लगेगा।
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

7 of 8
फल - फोटो : getty images
रोज़मर्रा की ज़रूरत के सामान - इन पर 0 फीसदी, 5 फीदसा या 12 फीसदी ही कर लगाया जाएगा। इस तरह रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती हो सकती हैं।
विज्ञापन

जानिए जीएसटी लागू होने के बाद कहां-कहां होगी बचत

8 of 8
लुधियाना में देश का पहला अनोखा हवाई रेस्टोरेंट
छोटे रेस्त्रां का बिल- अभी रेस्तरां में वैट और सर्विस टैक्स दोनों लगता है। लेकिन जीएसटी के तहत सिर्फ एक टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें