हम में से अधिकतर लोगों का बैंक खाता है। बैंक में अकाउंट ओपन करते समय, जब हम आवेदन फॉर्म को भरते हैं। उस दौरान हमसे यह पूछा जाता है कि आप अपना सेविंग अकाउंट खुलवाना चाहते हैं या करंट अकाउंट। हम में से ज्यादातर लोग सेविंग अकाउंट ही खुलवाते हैं। इसके अलावा एटीएम से जब पैसों को निकालते हैं उस दौरान भी स्क्रीन पर सेविंग, करंट और क्रेडिट बैंक अकाउंट टाइप शो होता है। ऐसे में कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और सवाल करते हैं कि आखिर सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या अंतर होता है? अगर आपको भी इन दोनों बैंक अकाउंट टाइप के बीच का अंतर नहीं पता, तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बहुत ही आसान भाषा में इस बारे में बताएंगे कि सेविंग और करंट बैंक अकाउंट क्या होते हैं, और इन दोनों के बीच क्या अंतर है? आइए जानते हैं -