फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस के खौफ से ताज पर घटे पर्यटक, होटलों में 2500 कमरों की बुकिंग कैंसिल

Thu, 05 Mar 2020 04:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
मास्क लगाए पर्यटक और गाइड - फोटो : Amar Ujala
आगरा में कोरोनावायरस के मामले सामने आने की खबर फैलने का बुरा असर ताजमहल पर पड़ा। बुधवार को ताजमहल पर सैलानियों की संख्या एकाएक चार हजार घट गई। बुधवार को महज 14,787 सैलानी आए, जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 18,382 थी और रविवार को करीब 21,578 सैलानियों ने ताज का दीदार किया था। 
विज्ञापन

2 of 7
मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे जवान - फोटो : Amar Ujala
सबसे ज्यादा कमी भारतीय सैलानियों में आई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को चार हजार से ज्यादा भारतीय पर्यटक ताजमहल पर कम आए। पूरे दिन ताजमहल के पूर्वी गेट पर गोल्फ कार्ट सैलानियों के इंतजार में खड़ी रहीं, जबकि वीक एंड पर पर्यटक गोल्फ कार्ट के इंतजार में रहते थे। दोपहर में तो एकदम सन्नाटा पसर गया। 
विज्ञापन

3 of 7
पर्यटक मास्क लगाकर पहुंचे - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को पूरे दिन पंचतारा होटलों समेत आगरा के टूर ऑपरेटरों पर ग्रुप बुकिंग कैंसिल हो गईं। करीब 2500 कमरों की बुकिंग अकेले बुधवार को ही कैंसिल हो जाने के ई-मेल आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या इटली, कोरिया, जापान और चीन के पर्यटकों की है। 

4 of 7
मास्क पहने पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार द्वारा कोरोनावायरस के कारण कुछ देशों के पर्यटकों को ऑनलाइन वीजा बंद किए जाने के कारण ग्रुप की बुकिंग कैंसिल हुई हैं। एक फरवरी से अब तक करीब 14 हजार से ज्यादा कमरों की बुकिंग आगरा के होटलों में निरस्त हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
ताजमहल पर मास्क पहने सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताज पर यूं घटते गए सैलानी
तारीख भारती पर्यटक विदेशी पर्यटक  सार्क कुल पर्यटक
एक मार्च 18,504 2675 399 21,578
दो मार्च 13,936 2243 383  16,562
तीन मार्च  16,092  2101 189  18,382
चार मार्च  12,120  2352     14,787
विज्ञापन

6 of 7
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस की दहशत ही काफी है। जैसे ही आगरा का नाम टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर चला, रात से ही इन्क्वायरी शुरू हो गईं और पूरे दिन जो भी ई-मेल आया, वो कैंसिल का ही निकला। यह सीजन अप्रैल से पहले ही ठप हो गया। - राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : Amar Ujala
हमारे सभी सदस्य होटलों को कोरोनावायरस के कारण कैंसिलेशन झेलने पड़े हैं। इसका हमारे ट्रेड पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। सब कुछ अनिश्चितता के भंवर में है। इसे दूर किया जाए, अन्यथा बुरे हालात हो जाएंगे।- देवाशीष भौमिक पूर्व अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें