अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज दीदार के बाद आगरा के पर्यटन उद्योग में बहार आने की उम्मीद है। क्योंकि जिस तरह से आगरा और ताजमहल को दुनिया भर में प्रचार मिला, उससे आगरा में अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कह गए। गाइड नितिन सिंह से ट्रंप ने कहा कि उनकी फैमिली की यात्रा के बाद आगरा को फायदा होगा और यहां अमेरिकी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में इवांका ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
ताज पर अमेरिकी सैलानी हैं नंबर 1
ताजमहल पर हर साल 8 लाख से ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं। इनमें नंबर एक पर अमेरिकी सैलानी ही हैं। हर साल करीब 60 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैलानी ताजमहल देखने आते हैं और यहां रात्रि विश्राम भी करते हैं। ताज भ्रमण करने वालों की संख्या और भी ज्यादा है।
ये हैं आंकड़े
13.80 फीसदी अमेरिकी सैलानी ताज आए
60 हजार प्रति साल अमेरिकन निहारते हैं ताज
85 मिनट की ट्रंप यात्रा दुनिया भर में चर्चित
08 लाख विदेशी सैलानी आते हैं ताज
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
अमेरिकन के बाद दूसरे नंबर पर ब्रिटिश सैलानी हैं। चीन के सैलानी ताज के दीदार में तीसरे नंबर पर हैं। पर्यटन उद्यमियों को उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के बाद अमेरिका से आने वाले सैलानियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आएगा।
4 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
- फोटो : PTI
दुनिया भर में मिला खूब प्रचार
आगरा टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की चर्चित शख्सियतों में से एक हैं। जब वह ताजमहल अपने परिवार के साथ आते हैं तो इसका संदेश दुनिया भर के देशों में जाता है कि भारत पर्यटकों के लिए बेहद सुरक्षित है। बीते साल सीमा पर तनाव, सीएए विरोध आदि को लेकर सैलानियों की संख्या घटी थी, लेकिन ट्रंप के दौरे के बाद इसकी भरपाई हो जाएगी।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि दुनिया भर में ट्रंप की आगरा यात्रा को जबरदस्त प्रचार मिला। दो दिन से पूरे समय ट्रंप ही टीवी चैनलों, अखबारों में छाए हैं। इससे हमारी ब्रांडिंग हुई है। अब तमाम देशों की एडवाइजरी कुछ भी हो, लेकिन ट्रंप के आने से अच्छा संदेश गया है। उम्मीद है कि अब ताजमहल के टूरिज्म में बूम आए, लेकिन हमें व्यवस्थाएं भी उसी मुताबिक करनी होगी कि पर्यटक आए तो सत्कार करें, न कि वे अव्यवस्थाओं के कारण खराब छवि लेकर जाए।