फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax Saving Schemes: इन स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स में मिलती है बचत, मैच्योरिटी के समय बना सकते हैं अच्छा खासा फंड

Mon, 31 Jan 2022 01:05 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इन स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स में मिलती है बचत, रिटर्न भी मिलता है शानदार - फोटो : Istock
योजनाबद्ध ढंग से किया गया निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न लेकर आता है। आज के दौर में निवेश के ऐसे कई विकल्प खुल गए हैैं, जहां पर इन्वेस्टमेंट करके आप कम समय में अच्छा खासा फंड बना सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आप ऐसी योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको टैक्स बेनिफिट मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिलेगी। इन स्कीम्स में इन्वेस्ट करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा बेटी की शादी या अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन टैक्स सेविंग स्कीम्स के बारे में विस्तार से -  
विज्ञापन

2 of 4
इन स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स में मिलती है बचत, रिटर्न भी मिलता है शानदार - फोटो : pixabay

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

अगर आप टैक्स बचत करने के उद्देश्य से किसी स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये स्कीम आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें निवेश करने पर आपको 6.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसके अलावा इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट भी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 4
इन स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स में मिलती है बचत, रिटर्न भी मिलता है शानदार - फोटो : AMAR UJALA

नेशनल पेंशन स्कीम

इस खास योजना में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र के कर्मचारी निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की बचत होगी। इसके अलावा आप इनकम टैक्स की धारा 80CCD (1B) के अंतर्गत अतिरिक्त 50 हजार रुपये भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इन स्कीम्स में निवेश करने पर टैक्स में मिलती है बचत, रिटर्न भी मिलता है शानदार - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

इस योजना में आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होगा। निवेश के दौरान आपको हर महीने अपने पब्लिक प्रोविडेंट खाते में 500 रुपये जमा करने होते हैं। वहीं अधिकतम आप कितने भी रुपये इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है। आप आसानी से किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में विजिट करके अपना पब्लिक प्रोविडेंट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें