फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: डीमैट खाताधारक ध्यान दें, जल्द कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका ट्रेडिंग अकाउंट

Mon, 27 Dec 2021 02:30 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे क्षेत्रों में निवेश करती है। हालांकि शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट का होना बहुत जरूरी है। बिना इसके आप स्टॉक मार्केट में निवेश नहीं कर सकते हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और आपके पास अपना खुद का डीमैट अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए है। सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के KYC को लेकर 31 दिसंबर 2021 को अंतिम तारीख निश्चित कर रखा है। अगर आप इस डेट से पहले अपने डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी नहीं करवाते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की आपका खाता भी बंद हो सकता है। ऐसे में आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सेबी ने अप्रैल महीने में इसको लेकर सर्कुलर जारी किया था। हालांकि शुरुआत में केवाईसी की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2021 तय की गई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सेबी के इस सर्कुलर में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि निवेशकों को केवाईसी में नाम, पता, पैन, मोबाइल नंबर, कमाई आदि जानकारियों को अपडेट करना होगा। अगर वे समय से पहले अपने डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी नहीं करवाते, तो भविष्य में उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
नियम में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि 1 जून, 2021 के बाद खुल रहे डीमैट अकाउंट में निवेशकों को 6 तरह की जानकारियों को देना है। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, पैन कमाई का जरिया और सही ईमेल आईडी शामिल है। इसके अलावा  उनका आधार कार्ड पैन से लिंक होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
अगर ग्राहक केवाईसी नहीं करवाते, तो उनके डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप बिना किसी रुकावट के स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते रहना चाहते हैं, तो ये काम जल्द से जल्द करवा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें