फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: राशन कार्ड में घर बैठे आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर, ये रहा सरल तरीका

Thu, 23 Dec 2021 05:39 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड में आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर - फोटो : istock
राशन कार्ड एक ऐसा जरुरी दस्तावेज है, जिसकी मदद से आपको सरकार की ओर से मुफ्त में राशन मिलता है। ये कार्ड सिर्फ इसीलिए ही जरूरी नहीं है कि इससे सस्ते में राशन मिलता है बल्कि इसकी जरूरत कई सरकारी कामों और दस्तावेज बनवाने में पड़ती है। राशन कार्ड की मदद से जहां एक तरफ गरीब तबके के लोग सरकार द्वारा दिए गए सस्ते और मुफ्त राशन का लाभ ले पाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई सरकारी योजनाओं का फायदा भी उन्हें राशन कार्ड के जरिए मिल पाता है। ऐसे में कभी-कभी नंबर बदल जाने या गलत मोबाइल नंबर अपडेट हो जाने से आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप बिना देर किए अपने राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करा लीजिए। यहां हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप घर बैठे राशन कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।    
विज्ञापन

2 of 6
राशन कार्ड में आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर - फोटो : istock
ये रहा अपडेट करने का तरीका    
  • राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर विजिट करना होगा।  
विज्ञापन

3 of 6
राशन कार्ड में आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर - फोटो : istock
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जहां आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कहा जाएगा।  

4 of 6
राशन कार्ड में आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर - फोटो : istock
  • इसके नीचे दिए गए कॉलम में आप अपनी जानकारी फिल करें। यहां पहले कॉलम में Aadhaar Number of Head of Household/NFS ID लिखें।  
विज्ञापन

5 of 6
राशन कार्ड में आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर - फोटो : iStock
  • दूसरे कॉलम में राशन कार्ड नंबर लिखें। तीसरे कॉलम में Name of Head of Household लिखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशन कार्ड में आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर - फोटो : iStock
  • सबसे आखिरी कॉलम में आप अपना नया मोबाइल नंबर लिखें और सेव कर दें। अब आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें