फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ATM Withdrawal Rule: एटीएम से पैसे निकालने के लिए जरूरी होगा ओटीपी, जानें क्यों उठाया गया है ये कदम

Fri, 07 Jan 2022 02:43 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसबीआई ने इस नियम में किया बदलाव - फोटो : istock
अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आये दिन अपने खाताधारकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नए-नए ऑफर व नियम बदला रहता है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए बैंक नियम में बेहद अहम बदलाव किया है। एसबीआई ने एटीएम से कैश निकासी के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए ये कदम उठाया है। इस नए नियम के तहत, अब अगर आप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो ओटीपी जरूर डालना होगा। यानी आप बिना ओटीपी के पैसे नहीं निकाल पाएंगे। हालांकि ये नियम पहले ही लागू है। लेकिन अगर अभी तक इस नियम के बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो पहले जान लीजिए कि क्या है बैंक का नियम, क्योंकि जानकारी नहीं होने पर आपको दिक्कत हो सकती है... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई ने इस नियम में किया बदलाव - फोटो : istock
क्या है तरीका? 
  • एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको ओटीपी की आवश्यकता होगी। जब आप पैसा निकालने जाएंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
एसबीआई ने इस नियम में किया बदलाव - फोटो : iStock
  • आपको जितना भी पैसा निकालना है, उतनी राशि आपको दर्ज करनी होगी। उसके बाद आपको एटीएम स्क्रीन पर चार अंकों की OTP दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। ओटीपी डालते है एटीएम से पैसे निकल जाएंगे। 

4 of 5
एसबीआई ने इस नियम में किया बदलाव - फोटो : iStock
इसलिए लिए बैंक ने उठाया ये कदम
  • दरअसल, बैंक को लगातार धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैंक ने ये जरुरी कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसबीआई ने इस नियम में किया बदलाव - फोटो : pixabay
  • इस बात की जानकारी खुद भारतीय स्टेट बैंक ने ट्विटर पर दी है। बैंक ने कहा है कि अब एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी के लिए एक OTP की मदद लेनी होगी। ये OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें