भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। अगर आपका बैंक खाता भी एसबीआई में है, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। एसबीआई समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधाएं पेश करता रहता है। इसी क्रम में एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नई सर्विस जारी की हैं। दरअसल, एसबीआई बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपने कई काम निपटा सकते हैं। खास बात तो ये है कि इस सुविधा का लाभ आप आराम से कहीं भी और कभी भी उठा सकते हैं। इस नंबर पर आप कॉल या फिर मैसेज करके अपने खाते से जुड़ी कई जानकारी ले सकते हैं। इसके जरिए आप अपने खाते के बैलेंस के साथ पिछली पांच ट्रांजेक्शन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।