देश में त्योहारों का सीजन आते ही घरों से लेकर बाजारों तक हलचल तेज होने लगी है। एक ओर जहां आम आदमी त्योहारों में अपनी जरूरतों को पूरा करने लिए जेब का बजट सुधारने लगता है वहीं मार्केट में भी छूट और आकर्षक ऑफर्स के जरिये उनकी जरुरतों को पूरा करने की कोशिश की जाती है।
इन सारे बदलावों के बाद भी अपने आशियाने का सपना देखने वालों के लिए इस बार उसे साकार करने का अच्छा मौका है। नोटबंदी को काफी समय बीत चुका है और लोगों ने तेजी से आगे बढ़कर इस बदलाव को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
दूसरी तरफ जीएसटी के लागू होने के बाद लम्बे अर्से से घरों के दामों में बनी अनिश्चितता भी ख़त्म हो चुकी है। इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर में विश्वसनीयता और पारदर्शिता का माहौल बनाने में रेरा अपनी पूरी भूमिका निभा रहा है। अंत में बैंकों की ओर से घरों के लिए ब्याज दरों में कटौती और मार्केट में घरों के दामों में ठहराव लोगों को उनके खुद के आशियाने की ओर कदम बढ़ाने में मदद करेंगे। हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही कुछ खास ऑफर्स के बारे में.....
विज्ञापन
3 of 7
फ्लैट
- फोटो : amar ujala
गौड़संस लेकर के आया है यह स्कीम
रियल एस्टेट सेक्टर के डेवेलपर्स और बिल्डर्स ने भी कई तरह से लोगों को मार्केट तक लाने की योजना बना ली है।रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप ने भी इस बार सबसे पहले लोगों को जीएसटी से होने वाला लाभ खरीददारों तक पहुंचाने का ऑफर दिया है। ग्रुप ने अपने सभी प्रोजेक्ट्स पर इस साल मेंटिनेंस चार्ज, कार पार्किंग, क्लब मेम्बरशिप और सभी घरों के मुख्य दरवाजों पर सिक्योरिटी गेट बिलकुल फ्री किया है। इसके अलावा घरों में फैंसी पंखों और लाईटों के साथ किचन में आरओ सिस्टम पहले से ही लगाकर त्योहारों में चमक बनाये रखने का प्रयास किया है।
क्रेडाई नेशनल के वाईस प्रेसिडेंट और गौड़ ग्रुप के एमडी मनोज गौड़ के मुताबिक, सालों की उठापटक के बाद मार्केट में ठहराव ने जगह ली है। अपना घर लेने की सोचने वालों के लिए यही मौका है जब वे अपनी पूँजी सही जगह निवेश कर घर खरीद सकते हैं। रेरा, जीएसटी के आने के बाद परिस्थितियां रियल एस्टेट सेक्टर और उसके खरीददारों के अनुकूल हैं, जो आने वाले दिनों में दोनों को फायदा पहुचाएंगी।
4 of 7
फ्लैट
- फोटो : amar ujala
इरोस ग्रुप दे रहा है बुकिंग पर 5 फीसदी की छूट
ग्रेटर नोएडा स्थित इरोस संपूर्णम में सभी अपार्टमेंट्स के दामों में 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट देकर इरोस ग्रुप ने भी घर खरीदारों के लिए त्योहार खास बनाने की कोशिश की है। इरोस ग्रुप के डायरेक्टर अवनीश सूद ने कहा कि, “इस साल आरबीआई की समीक्षा प्रणाली और उसके बाद बैंकों द्वारा होम लोन की दरों में कटौती से लोगों की उनके आशियाने से दूरी कम करने का भरसक प्रयास किया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर देश के आर्थिक जगत में किये गये सुधारों के परिणाम भी सभी ने देखें हैं। ऐसे में त्योहारों का यह सीजन सभी के लिए कुछ खास है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : AmarUjala
सिक्का दे रहा है जीएसटी फ्री ऑफर
सिक्का ग्रुप की ओर से भी घर खरीददारों के लिए इस सीजन कई नए ऑफर्स है। ग्रुप के सभी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त रखा गया है, जिससे जीएसटी को लेकर लोगों के मन में बना भ्रम यहीं पर खत्म हो जाएगा।
इसके अलावा सेक्टर-79 नोएडा स्थित सिक्का किमान्त्रा ग्रीन्स में फुल-फर्निश्ड घरों का ऑफर जारी किया है। ग्रुप के नोएडा में सेक्टर 143 व 143 (बी) स्थित सिक्का कामना ग्रीन्स और सिक्का कारनम ग्रीन्स में 10 फीसदी दाम देकर बाकी पजेशन के समय देने की सहूलियत भी दी गयी है। वहीं सेक्टर 98 में स्थित सिक्का कैपिटल ग्रैंड में पजेशन तक अश्योर्ड रेंटल प्लान भी ऑफर के रूप में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
गुलशन होम्स में फ्री एलईडी का ऑफर
गुलशन होम्स ने भी सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना के खरीददारों को इन त्योहारों पर फ्री एलईडी और माइक्रोवेव की पेशकश की है। साथ ही गुलशन होम्स के ही ग्रेटर नोएडा स्थित गुलशन बेल्लिना प्रोजेक्ट के खरीददारों को कंपनी की ओर से मोड्यूलर किचन दिया जा रहा है।
क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के प्रेसिडेंट और गुलशन होम्स के डायरेक्टर दीपक कपूर ने कहा कि त्योहारों में सेल बढ़ाने का अच्छा मौका होता है। बायर्स भी इन दिनों को किसी भी चीज़ की शुरुआत के लिए शुभ मानते है। इस साल रियल्टी जगत के सारे समीकरण पहले से बिलकुल अलग है और घर खरीदने के लिए पूरे तरह से अनुकूलित माहौल दर्शा रहे हैं। ”
पैसिफिक ग्रुप दे रहा है 9 लाख की छूट
पैसिफिक ग्रुप ने लोगों की जरूरतों को समझते हुए इस सीजन देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ एस्टेट में अलग-अलग श्रेणियों में लगभग 9 लाख तक की छूट का ऑफर दिया है। इसमें इसमें घरों के बीएसपी के छूट से लेकर उन्हें ईडीसी और आईडीसी से मुक्त रखा है। इसके अलावा ग्रुप ने इस फेस्टिव सीजन बायर्स के लिए गोल्फ मेम्बरशिप भी मुफ्त रखी है।