फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office SCS Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये योजना है काफी खास, महज पांच साल की मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 14 लाख रुपये

Tue, 14 Dec 2021 04:17 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : अमर उजाला
किसी भी इंसान के जीवन में सबसे मुश्किल समय उसके बुढ़ापे को ही कहा गया है। ऐसे में हर व्यक्ति अपने बुढ़ापे को सिक्योर करना ही पसंद करता है। लेकिन बेहद कम लोग ही हैं, जो पोस्ट ऑफिस द्वारा दी गई निवेश योजनाओं के बारे में जानते हैं। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस कई प्रकार की निवेश योजनाएं प्रदान करता है, जिसमें निवेशक सुखद रिटर्न भी पाते हैं। पोस्ट ऑफिस की एससीएसएस यानी वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में बात की जाए, तो यह निवेशकों को प्रभावशाली रिटर्न मुहैया कराता है। यदि आप भी अपने लिए एक सुरक्षित निवेश योजना खोज रहे हैं, तो  पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सबसे बढ़िया विकल्प है। वर्तमान में निवेशकों को उनके निवेश का 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यही कारण है कि यह सेवानिवृत्त निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद व सुरक्षित योजना है। एससीएसएस में केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के निवेशक ही खाता खोल सकते हैं। जबकि वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का विकल्प चुनने वाले भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : Istock

5 साल में कैसे पाएं 14 लाख रुपये

पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 5 साल के भीतर 14 लाख रुपये पाने के लिए निवेशक को इस योजना में 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करना होगा। वहीं 7.4% ब्याज दर पर 5 साल बाद निवेशकों को 14,28,964 रुपये मिलेंगे। जिसका मतलब है निवेशकों को ब्याज के रूप में 4,28,964 रुपये प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने से पहले जान लें कि निवेशक अपने वरिष्ठ नागरिक बचत खाते में 15 लाख रुपये से ज्यादा नहीं रख सकते हैं। अगर आप छोटी मात्रा में निवेश करने की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आप 1000 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं।

4 of 5
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : Istock

कब परिपक्व होगा आपका निवेश 

पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत आपका निवेश 5 साल में परिपक्व हो जाएगा। हालांकि आप इस अवधि को 3 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं। जिसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : indian post
इसके अलावा आप अपना खाता मैच्योरिटी से पहले भी बंद करा सकते हैं। वहीं टैक्स में छूट की बात करें तो इस योजना में निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत कर छूट प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें