फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो इन्वेस्टमेंट से कर सकते हैं ये 5 तरह के बिजनेस, होगी 50 हजार तक की कमाई

Fri, 15 Sep 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
जॉब - फोटो : source
भारत में भी नौकरियां आने वाले 5 सालों में खत्म होने वाली हैं। ऑटोमेशन, रोबोटिक्स के चलते सभी प्रमुख सेक्टर्स में नौकरियों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बैंकिंग, आईटी में सबसे पहले नौकरियों में कमी आने की संभावना है। फिर इसका असर धीरे-धीरे अन्य सेक्टर्स पर भी पड़ेगा।

इसलिए अभी भी समय की आप अपना कोई बिजनेस खोल लें ताकि इनकम में किसी तरह की कोई कमी न हो। शुरुआत में ये बिजनेस पार्ट टाइम के तौर पर किए जा सकते हैं, बाद में आप इनको फुल टाइम भी किया जा सकता है। आप ये बिजनेस करते हैं तो इनमें आप 50 हजार तक की मंथली इनकम आसानी से कमा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वर्चुअल असिस्टेंट
वर्चुअल असिस्टेंट वो होता है जो कि इंटरनेट के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को सलाह या फिर सुझाव दे सकता है। आप का जो भी कार्यक्षेत्र या फिर एक्सपर्ट हैं, उसके लिए ऑनलाइन सलाह देने का बिजनेस कर सकते हैं। इसी तरह कई बड़ी कंपनियों, बिजनेस प्रोफेशनल और छोटे बिजनेस करने वालों को कई तरह के एडमिनिस्ट्रेटिव काम करवाने होते हैं। ऐसे लोगों के लिए आप उनकी एक्सेल शीट या पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन बनवाने में मदद, ब्लॉग या फिर वेबसाइट को मैनेज करना, क्लाइंट के साथ मीटिंग शेयडूल करना शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
jobs
ट्रांसलेशन
अगर आपको एक से अधिक भाषाएं आती हैं और कंप्यूटर पर टाइपिंग पर भी भी अच्छी पकड़ और स्पीड है तो फिर ट्रांसलेशन का काम कर सकते हैं। कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जो ट्रांसलेशन के लिए फ्रीलांस वर्क कर सकते हैं। विश्व में कई सारे बिजनेस हाउसेस, स्कोलर और लेखक इस तरह का काम करवाते हैं। लेकिन यह तभी होगा जब आप अपनी स्किल को उन्हें दिखा सकेंगे।  

वेबसाइट्स जैसे की fiverr.com और upwork.com आपको अपनी पसंदीदा भाषा में इस तरह का काम करने की अनुमित देता है। इन साइट्स पर आप महीने का 500 डॉलर से लेकर के 5000 डॉलर तक आसानी से पार्ट टाइम में कमा सकते हैं। 

4 of 6
Youtube
यू-ट्यूब पर वीडियो बनाना
आप को अगर कुकरी, लाइफस्टाइल, ट्रेवलिंग, योगा-फिटनेस आदि में दिलचस्पी हैं और कैमरे से घबराते नहीं हैं तो फिर यू-ट्यूब पर अपना खुद का चैनल खोलकर के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इस चैनल पर जैसे-जैसे आपके सब्सक्राइबर बढ़ेंगे वैसे-वैसे आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
छात्रों को दें ऑनलाइन शिक्षा
अगर आप एक टीचर हैं तो फिर किसी एक सब्जेक्ट को लेकर के ऑनलाइन कोचिंग दे सकते हैं। कई सारी ऐसी वेबसाइट्स है, जहां आप नेट के माध्यम से मैथ्स, साइंस, इंगलिश, हिंदी आदि भाषाओं में कोचिंग दे सकते हैं।
myprivatetutor.com, bharattutors.com, tutorindia.net जैसी कई वेबसाइट्स हैं जिन पर आप अपना प्रोफाइल क्रिएट करके बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये वेबसाइट्स आपके अनुभव और पढ़ाने के तरीके का ऑनलाइन टेस्ट लेंगी और फोन पर इंटरव्यू लेंगी, जिसके बाद आपका सलेक्शन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेब डेवलपमेंट के जरिए भी कमा सकते हैं अच्छा पैसा
आप कंटेट राइटिंग और वेब डेवलपमेंट के जरिए भी घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको आईटी की पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए। वेबसाइट बनाने से लेकर के उसको डिजाइन करने की भी पूरी नॉलेज होनी चाहिए। इसके लिए जो टेक्निकल स्किल चाहिए उनमें फोटोशॉप, एचटीएमएल कोडिंग, जावा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें